Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fateh Day 3 Collection: फतेह बनी फरारी! वीकेंड पर फर्राटा हुई कमाई, संडे को खाते में आई मोटी रकम

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 08:23 PM (IST)

    एक्शन थ्रिलर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। हाल ही में साउथ फिल्म मार्को ने कमाल किया था और अब सोनू सूद (Sonu Sood) स्टारर फतेह बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

    फतेह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    फतेह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर छाई सोनू सूद की फतेह
    2. तीन दिन में कर डाली इतने करोड़ की कमाई
    3. संडे को फतेह के कलेक्शन में आया भारी उछाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fateh Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद (Sonu Sood) ने लंबे समय बाद फिल्म फतेह के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। हाल ही में रिलीज होने वाली उनकी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। कम बजट की फतेह को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिली और अब रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन में भारी उछाल नजर आया है।

    जिसका अंदाजा आप फतेह के फर्स्ट संडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फतेह ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    फतेह की कमाई रही धमाकेदार

    रिलीज के पहले दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर असरदार कारोबार करने वाली फतेह के लिए रविवार का दिन काफी अहम था। क्योंकि ओपनिंग वीकेंड के आखिरी दिन इस मूवी का परफॉर्म करना जरूरी था और वह होता हुआ भी नजर आया है। छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फतेह ने जमकर नोट छापे हैं।

    ये भी पढ़ें- Fateh Day 2 Collection: सोनू सूद ने बॉक्स ऑफिस पर की फतेह! दूसरे दिन फिल्म ने छापे ढेर सारे नोट

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सैकनिल्क की तरफ से फतेह के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा अपडेट दी गई है। जिसके आधार पर सोनू सूद की इस फिल्म ने पहले रविवार को करीब 4.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है,

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    जोकि पिछले दो दिन की तुलना में सबसे अधिक रहा है। इसके साथ ही अब ये मूवी ओपनिंग वीकेंड तक 10 करोड़ के कारोबार के आस-पास पहुंच चुकी है।

    फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ

        दिन          कलेक्शन 
      पहला दिन    2.61 करोड़
      दूसरा दिन    3.97 करोड़
      तीसरा दिन    4.13 करोड़
         कुल    10.71 करोड़

    इस ग्राफ को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ओपनिंग वीकेंड फतेह के लिए किस तरह से गुजरा है और ऑडियंस इस मूवी को देखने को लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्या है फतेह की कहानी?

    फिल्म फतेह की कहानी फतेह सिंह (Sonu Sood) की स्टोरी है। जो साइबर क्राइम का पर्दाफाश अपराधियों को मौत के घाट उतारता है। जैकलीन फर्नांडिस ने मूवी में खुशी की भूमिका को निभाया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये एक मास-मसाला एक्शन थ्रिलर है, जो आप में रोमांच भर देगी। यही कारण है जो हर तरफ फतेह की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में एक्टर के अलावा बतौर डायरेक्टर भी सोनू ने काम किया है।

    ये भी पढ़ें- Fateh Collection Day 1: गेम चेंजर का खेल बिगाड़ेगी फतेह! ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान