विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh पर लगेगा ग्रहण? Drishyam 3 ने 8वें दिन बनाया गजब का रिकॉर्ड, शुक्रवार को भर दिया मेकर्स का अकाउंट

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:21 AM (IST)

दृश्यम 3 ने रिलीज के 8वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसकी वजह से हनुमान अंश की गद्दी खतरे में आ गई है।

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे -8 /फोटो-इंस्टाग्राम

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे -8 /फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अजय देवगन की फिल्म ने ओवरसीज में भी धूम मचाई

  2. हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

  3. दुनियाभर में अजय देवगन की फिल्म की बादशाहत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर सितंबर और अक्टूबर के महीने में कई बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए हनुमान अंश (Hanuman Ansh) वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आगे निकल आई और 400 करोड़ से ज्यादा की जबरदस्त कमाई की।

हालांकि, अब नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश की कमाई पर भी ग्रहण लगने वाला है, क्योंकि अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस ड्रामा फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन एक बड़ा और शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

दृश्यम 3 के नाम शुक्रवार को दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को 95 करोड़ की ओपनिंग ली थी और महज 8 दिनों के अंदर तब्बू-जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 (Drishyam 3 Collection) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शुक्रवार तक कुल 407 करोड़ की कमाई की है। इस मूवी को हनुमान अंश का दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 22 करोड़ दूर है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर 429 करोड़ रुपए कमाए हैं।

drishyam 3

ओवरसीज मार्केट में भी दृश्यम 3 बनी किंग

जहां बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए विदेशों में अपनी जगह बनाना मुश्किल हो रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को ओवरसीज मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि मूवी ने महज 8 दिनों के अंदर ही सिर्फ विदेशी मार्केट में 95 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Untitled design (92)

आपको बता दें कि अजय देवगन की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। जब यह फिल्म थिएटर्स में आई थी तो समीक्षको ने तो मूवी की तारीफ करते हुए इसे 4 स्टार दिए ही, लेकिन ऑडियंस भी थिएटर्स से इस फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रही है। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है। दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 260 करोड़ तक का किया है। 

यह भी पढ़ें- 10वें शुक्रवार को बढ़ी Hanuman Ansh की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर दोगुनी रफ्तार से छापे करारे नोट

यह भी पढ़ें- 8वें दिन Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई, शुक्रवार को बदला Ajay Devgn की फिल्म का गणित?