Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Worldwide Collection: लेटेस्ट रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही मोहनलाल की फिल्म, 7वें दिन छापे करारे नोट

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

    मोहनलाल और जेठू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया है। इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड सेट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल (Mohanlal) और जेठू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) साउथ सिनेमा के लिए इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लेकर अब तक इसने काफी शानदार कलेक्शन किया है।

    फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे हो गए हैं। पहले दिन इसने 13.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 9.85 करोड़, तीसरे दिन 11.65 करोड़ और चौथे दिन भी 11.65 करोड़ रुपये दर्ज की गई। हालांकि पांचवे दिन इसमें थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली और फिल्म ने 6.7 करोड़ और छठवें दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही 'दृश्यम 3', दुनियाभर के Box Office पर छापा मोटा पैसा

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा कलेक्शन?

    अलग-अलग भाषाओं के हिसाब से बात करें तो मलयालम में सबसे अधिक 59.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। उसके बाद तेलुगु ने 5.85 करोड़ रुपये, तमिल ने 2.60 करोड़ रुपये और कन्नड़ ने 1.10 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 79.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

    Drishyam (2)

    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। रिलीज के 7 दिनों के भीतर इसका कलेक्शन 170.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    खबरों के मुताबिक, दृश्यम 3 लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। फिल्म का छह दिनों का प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए इसे अगले कुछ दिनों में भी स्थिर कमाई बनाए रखनी होगी।

    खबरें और भी

    मोहनलाल की अन्य फिल्म की कैसी थी परफॉर्मेंस?

    वहीं अगर इसकी तुलना मोहनलाल की अन्य फिल्मों से करें तो 'एल 2: एम्पुरान' विश्व स्तर पर सबसे बड़ी मलयालम फिल्म बनी हुई है। ये मूवी पिछले साल मार्च 2025 में रिलीज हुई थी। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने कुल मिलाकर 266.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 'दृश्यम 3' ने 'थुदारम', 'लोकाह', 'आवेशम' और 'मंजुम्मेल बॉयज' से बेहतर प्रदर्शन किया है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की Suspense Thriller ने मारा यू-टर्न, बॉक्स ऑफिस पर जारी बंपर कमाई