Dhurandhar Box Office Day 20: क्रिसमस से पहले धुरंधर ने कर दिया खेला, 20वें दिन कमाई से पलट दी बाजी
Dhurandhar Collection Day 20: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए, जो रिलीज के 20वें दिन तक जारी रहा है। आइए जानते हैं की तीसरे ...और पढ़ें

धुरंधर बॉक्स ऑफिस लेटेस्ट रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
20वें दिन धुरंधर ने खेला कमाई का दंगल
क्रिसमस से पहले पलट दी पूरी बाजी
अब तक धुरंधर का कलेक्शन हुआ इतना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Box Office Collection Day 20: फिल्म धुरंधर का धमाका दिसंबर की शुरुआत से देखने को मिला और ऐसा लगता है कि ये अंत तक जारी रहेगा। रिलीज के 20 दिन हो गए हैं और धुरंधर की कमाई की रफ्तार कहीं से भी धीमी होती नजर नहीं आ रही है।
क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी बाजी बदल दी है और बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी की कमाई कितनी हुई है।
धुरंधर ने कर डाली बंपर कमाई
रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रणवीर सिंह की इस मल्टी स्टारर मूवी का खुमार दर्शकों के सिर कुछ कदर चढ़कर बोल रहा है कि फिल्म 20वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है।
-1766587134467.jpg)
यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म के लिए काल बना Dhurandhar, भाईजान से छीन ली ये गद्दी
गौर किया जाए धुरंधर के 20वें दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इस मूवी ने करीब 16 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि वीक डे के हिसाब से काफी असरदार माना जा रहा है। इस आधार पर क्रिसमस से पहले धुरंधर ने कमाल कर दिखा दिया है।

तीसरे बुधवार के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 635 करोड़ के करीब पहुंच गया है और इसके साथ ही धुरंधर ने 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 का भी खात्मा कर दिया है। दरअसल हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 627 करोड़ रहा था। इस तरह से निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ने एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।
खबरें और भी
धुरंधर के निशाने पर अब जवान
स्त्री 2 को पीछे छोड़ने के बाद अब धुरंधर हिंदी सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। अब रणवीर सिंह की मूवी के निशाने पर मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान की जवान है, जिसकी टोटल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 643 करोड़ रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि क्रिसमस के दिन धुरंधर जवान को भी ओवरटेक कर लेगी और बॉलीवुड की पहली फिल्म बन जाएगी, जिसने नाम सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड रहेगा।