Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 56वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी धुरंधर 2, 'दंगल' को पछाड़ने से चंद कदम दूर

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:02 PM (IST)

    फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है, 56वें दिन भी अच्छी कमाई की। यह फिल्म विश्व स्तर पर 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यह कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर (Dhurandhar 2) भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। फिल्म निर्माण और बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता, दोनों ही मामलों में इस फ्रेंचाइज ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    सिनेमाघरों में इसकी कमाई की बात करें तो, यह विश्व स्तर पर 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज बनी। फिल्म ने 56वें दिन शानदार कमाई जारी रखते हुए कई नई रिलीज फिल्मों को तगड़ा कॉम्पटीशन दिया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: एक-एक इंच करके 'दंगल' के बेहद करीब पहुंच रही धुरंधर 2, शानदार रहा 52वां दिन

    कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

    वहीं दुनियाभर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का कहर जारी है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद ही फिल्म वर्ल्डवाइड 1,800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बिल्कुल करीब है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 55वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की। वहीं 56वें दिन ये आंकड़ा 7 लाख के पास पहुंच गया है। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,368.98 करोड़ रुपये हो गया है।

    Ranveer (48)

    फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 426.62 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 1,795 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

    क्या है धुरंधर 2 की कहानी?

    'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की कहानी भारतीय जासूस जसकीरत सिंह उर्फ 'हमजा' के दर्दनाक अतीत, कराची के अंडरवर्ल्ड में उसके दबदबे, और देश के प्रति उसकी वफादारी के बीच के भावनात्मक संघर्ष पर आधारित है। कैसे वो लियारी जाकर रहमान डकैत के खतरनाक गैंग में शामिल होता है और वहां से सारी जरूरी जानकारी लीक करता है।

    खबरें और भी

    Dhurandhar (24)

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर फ्रेंचाइजी का अनुमानित बजट 450 करोड़ है। इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया था। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और दानिश पंडोर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'दंगल' के बेहद करीब पहुंची 'धुरंधर 2', दुनियाभर में इतनी हुई Spy Thriller की कमाई