Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर का वीकडे पर कमाल, बुधवार को जमकर हुई नोटों की बारिश
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से भी अधिक समय हो गया है। जानिए कितना ...और पढ़ें
-1777474187442_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। छोटे-छोटे कदमों के साथ और अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज के बीच धुरंधर अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है।
पहले पार्ट ने या भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1300 करोड़ रुपये कमाए थे और जापान में इसकी रिलीज के साथ इसकी कमाई में और भी उछाल आने की संभावना है।
जापान में भी रिलीज होगी धुरंधर 2
जियो स्टूडियोज ने बुधवार को घोषणा की कि पहला भाग 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगा, जो भारत में दिसंबर 2025 में रिलीज होने के सात महीने से भी अधिक समय बाद है।
-1777474849506.jpg)
यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ की कमाई के बीच जापान चला Dhurandhar, अब 'हमजा' तोड़ेगा दंगल और RRR का रिकॉर्ड; रिलीज डेट का एलान
पहले दिन 102.55 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोलने वाली धुरंधर ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ की शानदार कमाई की। दूसरे हफ्ते ये कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते ये कमाई 110.60 करोड़ रुपये पर आ गई। चौथे हफ्ते फिल्म ने 54.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवे हफ्ते ये आंकड़ा 19.52 करोड़ रुपये पर समाप्त हुआ।
कितना रहा 42वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से भी ज्यादा समय पूरा कर लिया है। 42वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अभी ये आंकड़ा 61 लाख रुपये पर है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 1133.55 करोड़ रुपये हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक धुरंधर 2 वीकेंड तक बड़े आराम से 1200 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लेगी।
खबरें और भी
-1777474877244.jpg)
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1800 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब दंगल का रिकॉर्ड ही बचा हुआ है जो कि 2000 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को धूल चटाकर छाई Michael, इंटरनेशनल मार्केट में 'हमजा' का खेल हुआ खल्लास