Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' के लिए मंगलवार रहा शुभ, Spy Thriller पर हुई करोड़ों की धनवर्षा

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 10:03 PM (IST)

    Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों बाद भी टिकी हुई है। आइए जानते हैं 41वें दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 41

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 41

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था वहीं दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। आइए जानते हैं फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन-

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 41

    102 करोड़ के धांसू कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के बाद तीन दिनों तक लगातार 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों कलेक्शन में गर्दा उड़ा रही है। इसने कई फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब सिर्फ दंगल ही इससे आगे है। धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1800 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब दंगल का रिकॉर्ड ही बचा हुआ है जो कि 2000 करोड़ रुपये है।

    _dhurandhar2 (2)

    सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने अब तक 1.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 1,132.87 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,355.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब देखना बाकी है कि आगे फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। वह 'दंगल' (Dangal) का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?

    धुरंधर 2 कलेक्शन डे 41- 1.23 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन - 1,132.87 करोड़ रुपये

    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन-  1,355.97 करोड़ रुपये

    _dhurandhar2 (1)

    'धुरंधर 2' के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge) 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' की कमाई में आया उछाल, Horror Comedy ने कर डाली करोड़ों की कमाई