विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Box Office: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, Spy Thriller ने की करोड़ों में कमाई

Published: Sun, 26 Apr 2026 09:41 PM (IST)

'धुरंधर 2' (Dhurandar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 39 दिन पूरे कर लिए हैं, आइए जानते हैं रविवार को स्पाई थ्रिलर का नेट इंडिया कलेक्शन-

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। 39वें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन दर्ज किया है। आइए जानते हैं 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने अपने 6वें रविवार को कितना कलेक्शन किया।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39

बॉक्स ऑफिस पर अपना 7वां हफ्ता शुरू करने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) अभी भी करोड़ों रुपये छाप रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 102 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। जिसके बाद से फिल्म की कमाई की रफ्तार बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रही है।

dhurandhar 2

रविवार की बात करें तो फिल्म ने 39वें दिन अब तक 3.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन फिल्म ने 2,828 शोज और 25% ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज किया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,130.26 करोड़ रुपये हो गया है वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,352,82 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर 2 डे 39 कलेक्शन- 3.07 करोड़ रुपये

टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 1,130.26 करोड़ रुपये

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 1,352,82 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन (38 दिनों का)- 1,772.94 करोड़ रुपये

dhurandhar (26)

'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म (Spy Action Thriller) है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। वहीं इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में घुसपैठ करता है।

यह भी पढ़ें- Michael Box Office: 'माइकल' ने 'धुरंधर 2' को चटाई धूल, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बजा Biopic का डंका