Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deva Day 4 Collection: देवा रे देवा! सोमवार को धंस गया शाहिद कपूर की मूवी का कलेक्शन, खाते में आए इतने करोड़

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 10:17 PM (IST)

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा 31 जनवरी को सिनेाघरों में रिलीज हुई। फैंस को उम्मीद थी कि इसमें एक्टर का कबीर सिंह वाला अंदाज दे ...और पढ़ें

    देवा फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    देवा फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. शाहिद कूपर की फिल्म चर्चा में बनी हुई है
    2. फिल्म ने तीन दिन तक अच्छा कलेक्शन किया
    3. अब मूवी के चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि एक्टर को एक बार फिर उनके कबीर सिंह वाले अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। इसमें शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आईं। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पा रही है।

    कॉप मूवी देवा में शाहिद कपूर ने इंस्पेक्टर देव आम्ब्रे का रोल निभाया है। वहीं, पूजा हेगड़े को एक रिपोर्टर की भूमिका में देखा गया। ओपनिंग डे पर दोनों की जोड़ी देखने लोग सिनेमाघरों में पहुंचे। पहले दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन भी कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। अब चौथे दिन की कमाई का हाल भी पता चल चुका है।

    देवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    साल 2025 में शाहिद अपनी पहली फिल्म लेकर सिनेमाघरों में आए। रिलीज से पहले उम्मीद लगाई गई कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल दिखाएगी, लेकिन चौथे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए। बता दें कि तीनों दिनों में यह फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन भी रहा है। हालांकि, अब चौथे दिन कमाई में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार, मूवी ने महज 2 करोड़ की कमाई की है। इसमें थोड़ा बदलाव जरूर हो सकता है, लेकिन फिर भी तीसरे दिन की तुलना में मूीव के कलेक्शन में चौथे दिन कमी देखने को मिली है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Deva Day 3 Collection: ‘देवा’ ने संडे को दिखाया दम! बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

    देवा दूसरी फिल्मों को टक्कर दे पा रही है या नहीं?

    शाहिद कपूर की फिल्म देवा को चैलेंज देने का काम कई फिल्में कर रही है। अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा, आजाद, फतेह, इमरजेंसी और गेम चेंजर जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी  इन दिनों सिनेमाघरों में कई नई रिलीज फिल्म चल रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में शाहिद और पूजा हेगड़े स्टारर मूवी का कलेक्शन बढ़ता है या नहीं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    फिल्म देवा की कहानी के बारे में बात करें तो यह एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की है, जो एक हादसे के दौरान याददाश्त खो देता है। हालांकि, उसका दोस्त उसे पुरानी बातें याद दिलाता है, तो फिर उसका भयंकर अवतार फिल्म में देखने को मिलता है।

    ये भी पढ़ें- 'आपको मुझसे दिक्कत क्या है...', Deva फेम Pooja Hegde का फूटा गुस्सा, शाहिद कपूर को संभालना पड़ा मामला