यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deva Day 11 Collection: हे देवा! मंडे टेस्ट में डगमगा गया शाहिद की फिल्म का कलेक्शन, खाते में आए इतने नोट
शाहिद कपूर की फिल्मों के किरदारों को फैंस हमेशा याद रखते हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 31 जनवरी को उनकी मच अवेटेड ...और पढ़ें

HighLights
- देवा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के काम को फिल्म में सराहा गया है
- 11वें दिन शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई कम हुई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस साल पहली फिल्म देवा रिलीज हुई। 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही उनकी मूवी चर्चा में बनी हुई है। इसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि अब 11वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल है।
फिल्म में शाहिद कपूर ने एसीपी देव का किरदार निभाया है। वहीं, पूजा हेगड़े एक निडर रिपोर्ट की भूमिका में नजर आई, जो किसी से भी सवाल पूछने से डरती नहीं हैं। आइए जानते हैं कि कमाई के मोर्चे पर फिल्म 11 दिनों के अंदर किस पायदान पर खड़ी है।
देवा फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने औसतन कमाई के साथ शुरुआत की। पहले दिन मूवी के खाते में 5.5 करोड़ आए। इसके बाद लगातार दो दिनों तक फिल्म की कमाई के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई। वहीं, फर्स्ट वीक में मूवी ने कुल 28.4 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद शाहिद की फिल्म ने धीमी रफ्तार से चलना शुरू कर दिया। शनिवार और रविवार को कमाई के आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन एक बार फिर सोमवार टेस्ट में फिल्म कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Deva Box Office Collection: आला रे आला देवा आला! बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन हुई शाहिद कपूर की चांदी
10वें दिन देवा ने 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म की 11वें दिन की कमाई (Deva Day 11 Collection) में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे सोमवार को मूवी बॉक्स ऑपिस पर महज 50 लाख की कमाई कर पाई है। हालंकि, इन आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन फिर भी कलेक्शन का ग्राफ तेजी से नीचे की ओर जाता नजर आया है। कुल कमाई की बात करें तो मूवी ने 11 दिनों के अंदर 32.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
देवा फिल्म की स्टार कास्ट
कॉप फिल्म देवा में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा, मूवी में परवेश राणा, पवैल गुलाटी, मनीष वाधवा और गिरीश कुलकर्णी जैसे स्टार्स ने काम किया है। बता दें कि ज्यादातर कलाकारों के काम की सराहना की गई है।

Photo Credit- Instagram
फिल्म के बारे में बता दें कि यह मलयालम मूवी की रीमेक है, जिसका नाम मुंबई पुलिस। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।