यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deva Day 2 Collection: क्या Kabir Singh को टक्कर दे पाएगी देवा? बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले खाती नजर आई फिल्म
Deva Box Office Collection Day 2 शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर खाकी वर्दी पहने एक पुलिस ऑ ...और पढ़ें

HighLights
- 31 जनवरी को रिलीज हुई देवा
- लीड रोल में नजर आए शाहिद कपूर
- दूसरे दिन फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की लेटेस्ट कॉप फिल्म 'देवा' ने रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त बज बनाया हुआ था। फिल्म का प्रमोशन भी खूब जमकर हुआ और इसका फायदा भी इसे मिलता नजर आया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की।
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने किया कमाल
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आईं। शाहिद ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर 'देव आम्ब्रे का रोल निभाया है। वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें को फिल्म का कलेक्शन ठीक ही ठाक रहा। फिल्म ने 72 हजार के आसपास टिकटों की बिक्री की और इससे इसे 1.67 करोड़ के आसपास का कलेक्शन हुआ।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Deva Day 1 Collection: देवा रे देवा! Shahid Kapoor की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई, झोली में आए ढेर सारे नोट
शाम के शो में देखने को मिली भीड़
सिनेमाघरों में पहले दिन सुबह में ऑक्यूपेंसी 5.84 प्रतिशत थी। वहीं दोपहर और शाम को इसमें बढ़ोतरी देखी गई। देवा के ईवनिंग शो में 14.20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। यह सुबह की फिल्म की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा है। इसे देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर का क्रेज दर्शकों के बीच जमकर बोल रहा है। अपने फेवरेट एक्टर को लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रिन पर वापस देखकर फैंस उत्साहित हो गए।
कितना रहा देवा का दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का भी अर्ली ट्रेंड्स आ चुके हैं। फिल्म को वीकेंड का खास फायदा मिलता नजर आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4.28 करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं। हालांकि इन आंकड़ों में अभी और भी बदलाव हो सकता है। छुट्टी होने की वजह से दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंच सकते हैं। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 9.78 करोड़ हो चुका है।
खबरें और भी
(3).jpg)
किन फिल्मों से है देवा का कॉम्पटीशन?
शाहिद कपूर की देवा की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की है, जो एक हादसे में अपनी याददाश्त खो देता है, जब उसका करीबी दोस्त उसे पुरानी बातें याद दिलाता है, वहीं से असली देव आम्ब्रे जागता है। वहीं अन्य फिल्मों की बात करें तो इस समय देवा का बॉक्स ऑफिस पर स्काई फोर्स, इमरजेंसी और गेम चेंजर जैसी फिल्मों से मुकाबला है। ये फिल्में इसके कलेक्शन पर कहीं ना कहीं असर डाल सकती हैं।