Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dacoit Box Office: 10 दिनों में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली करोड़ों की कमाई

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:46 PM (GMT+05:30)

    मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर एक्शन थ्रिलर Dacoit, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यहां पढ़ें दस दिनों का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    मृणाल ठाकुर की डकैत बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तहलका

    मृणाल ठाकुर की डकैत बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तहलका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' (Dacoit: A love Story) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म का 10 दिनों का कलेक्शन।

    'डकैत' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

    'डकैत: ए लव स्टोरी' ने अपने दूसरे वीकेंड में कुल कमाई में 4 करोड़ रुपये और जोड़े, जिसमें से 1.60 करोड़ रुपये दूसरे रविवार को आए। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास बढ़त नहीं दिखाई, लेकिन इसके बावजूद दस दिनों का टोटल कलेक्शन अच्छा है।

    dacoit (2)

    यह भी पढ़ें- 'अगर Dhurandhar 2 नहीं होती तो...', रणवीर सिंह की फिल्म के चलते Dacoit को हुआ नुकसान? अदिवि शेष ने किया रिएक्ट

     सैकनिल्क के मुताबिक, अपने पहले हफ्ते की कमाई को मिलाकर, 'डकैत: ए लव स्टोरी' की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में यह एक्शन थ्रिलर दस दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    डकैत का डे वाइज कलेक्शन -

    1 8.00 करोड़ रुपये
    2 8.50 करोड़ रुपये
    3 7.75 करोड़ रुपये
    4 3.00 करोड़ रुपये
    5 3.25 करोड़ रुपये
    6 2.00 करोड़ रुपये
    7 1.50 करोड़ रुपये
    8 0.90 करोड़ रुपये
    9 1.50 करोड़ रुपये
    10 1.60 करोड़ (अनुमानित)

    खबरें और भी

    dacoit (1)

    टोटल कमाई- 38.00 करोड़ रुपये

    अब सबकी नजरें इस हफ्ते के दिनों के प्रदर्शन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना पाता है या नहीं। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म एक्शन और ढेर सारे ड्रामा से भरपूर एक थ्रिलर है। इसमें अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जेन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता था सीनियर एक्टर मेरा पति...', 'सन ऑफ सरदार 2' से टूटा Mrunal Thakur का भरोसा, काटे गए सीन्स