विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Worldwide Collection: छा गया गुरु! विदेशों में तूफानी रफ्तार से दौड़ा छावा, 21वें दिन नोटों की झमाझम बारिश

Updated: Fri, 07 Mar 2025 11:50 AM (IST)

इस वक्त विक्की कौशल सफलता के शिखर पर बैठे हुए हैं। उनकी बीते महीने रिलीज ऐतिहासिक फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफ ...और पढ़ें

छावा ने वर्ल्डवाइड बजाया सफलता का डंका/ फोटो- Instagram
छावा ने वर्ल्डवाइड बजाया सफलता का डंका/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विदेशों में बजा छावा की सफलता का डंका
  2. 21वें दिन विदेशों में छावा का हुआ शानदार बिजनेस
  3. ब्लॉकबस्टर फिल्म का दम निकालने के लिए कसी कमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 की शुरुआत अगर किसी बॉलीवुड स्टार के लिए सबसे अच्छी हुई है, तो वह विक्की कौशल हैं। सैम बहादुर, जरा हटके जरा बचके और बैड न्यूज के साथ बैक टू बैक हिट फिल्म देने वाले  अभिनेता बीते महीने 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' के साथ फिल्मी पर्दे पर आए। फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया, जो एक मराठा वीर योद्धा थे, जिन्होंने स्वराज्य को बचाने के लिए मुगल शासन का निडरता से सामना किया था। 

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा को आज सिनेमाघरों में लगे हुए 25 दिन पूरे हो चुके हैं और ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास लिख रही है। इंडिया में तो छावा का क्रेज है ही, लेकिन विदेशों में दोगुना ज्यादा है। यही वजह है कि 20 दिनों से कम समय में ही विक्की कौशल की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 700 करोड़ के एकदम नजदीक पहुंच चुकी ये फिल्म पीके से पहले एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का गुमान तोड़ने की तैयारी कर चुकी है। कौन सी फिल्म के शिकार पर निकला है छावा और 21वें दिन बुधवार को टोटल फिल्म की कितनी कमाई हुई चलिए जानते हैं। 

इंड़िया से ज्यादा विदेशों में है छावा का जबरदस्त क्रेज

पुष्पा 2 के बाद अगर विदेशों में किसी फिल्म को सबसे अधिक प्यार मिल रहा है, तो वह छावा है। इस फिल्म को  बाहर 9 अलग-अलग देशों में रिलीज किया गया। फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूस, यूनाइटेड किंगडम और यूएस में रिलीज किया गया। फिल्म का विदेशों में भी काफी अच्छा कारोबार हुआ है। 

chhaava worldwide box office collection da 21

Photo Credit- Instagram 

बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक, ऐतिहासिक फिल्म छावा ने दुनियाभर में 21 दिनों में टोटल 674.91 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर विदेशों में 13 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

यह भी पढ़ें:  Chhaava Worldwide Collection: इंटरनेशनल लेवल पर Vicky Kaushal की छाप, मंगलवार को भी नहीं लगा कमाई पर ब्रेक

छावा वर्ल्डवाइड  674.91 करोड़ 
ओवरसीज  88.84 करोड़
विदेशों में सिंगल डे 13 करोड़ 

पीके से पहले 2023 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का टूटेगा घमंड

सफलता का परचम लहराने वाली विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' ने ओवरसीज मार्केट में अभी तक 88.84 करोड़ तक की कमाई की है। ये फिल्म आमिर खान और अनुष्का शर्मा की पीके का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी तो कर रही है, लेकिन उससे पहले ये मूवी दुनियाभर में सनी देओल की ऑरिजिनल ब्लॉकबस्टर गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

chhaava worldwide collection

Photo Credit- Instagram

गदर 2 की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई  टोटल 691 करोड़ के आसपास थी। छावा को गदर  2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए सिर्फ 17 करोड़ चाहिए, जो इस वीकेंड तक संभव हो सकता है। इसके साथ ही 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 26 करोड़ की कमाई और करनी है। 

यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में 'छावा' फेल या पास? चौंका देंगे कमाई के आंकड़े