Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Vs Pushpa 2: तांडव मचाने वाली छावा ने पुष्पा 2 के सामने झुकाया सिर, इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई मूवी

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 11:25 AM (IST)

    विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी य ...और पढ़ें

    18वें दिन भी पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई छावा/फोटो- Imdb
    18वें दिन भी पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई छावा/फोटो- Imdb

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचाने वाली छावा को मिली हार
    2. पुष्पा 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में छावा रही असफल
    3. छावा ने अब तक इंडिया में किया है इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी मूवी हर दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई कहानी लिखने के साथ बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रही है। अब तक छावा ने गदर 2 से लेकर एनिमल, जवान सहित कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। 

    विक्की कौशल की छावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ने के बाद भी अल्लू अर्जुन-फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना की बीते साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा-2' के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है। 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली छावा पुष्पा 2 के कौन से रिकॉर्ड को छू भी नहीं पाई है, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

    पुष्पा 2 के इस रिकॉर्ड को छू भी पाई छावा 

    छावा ने दुनियाभर में अब तक जहां  556.44 करोड़ की कमाई की, तो वहीं इंडिया में ऐतिहासिक फिल्म का कलेक्शन 467 करोड़ तक पहुंच चुका है। इतना कमाने के बावजूद भी छावा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Total Collection) के जिस रिकॉर्ड को ब्रेक नहीं कर पाई है, वह है 18वें दिन की हिंदी भाषा में टोटल कमाई। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Worldwide Collection: छावा ने 'सुल्तान' पर नहीं खाया रहम! सलमान को पछाड़ विक्की ने बनाया एक और रिकॉर्ड

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, छावा ने सोमवार को टोटल 18वें दिन हिंदी भाषा में  8.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं पुष्पा 2 ने रिलीज के 18वें दिन छावा के कंपेयर में 18.5 करोड़ का कलेक्शन ज्यादा किया था।

    खबरें और भी

    छावा वर्सेज पुष्पा 2 का 18वें दिन कलेक्शन

    छावा 18वें दिन  8.25 करोड़ रुपए
    पुष्पा 2, 18वें दिन  26.75 करोड़ रुपए

    अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म ने महज हिंदी भाषा में रिलीज के 18वें दिन 26.75 करोड़ सिंगल डे पर कमाए थे। पुष्पा 2 का हिंदी कलेक्शन छावा से 18वें दिन बहुत ही अधिक था। 

    Photo Credit: imdb

    क्या है विक्की कौशल की छावा की कहानी?  

    विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा वीर योद्धा संभाजी महाराज की कहानी को दिखाती है। स्वराज्य को बचाने के लिए उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ अन्य मराठा योद्धाओं के साथ मिलकर किस तरह से लड़ाई लड़ी, इसे लक्ष्मण उतेकर ने बहुत ही खूबसूरती से फिल्म में उतारा है। 

    chhaava box office collection

    Photo Credit: imdb

    छावा में विक्की कौशल ने जहां छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है, वहीं रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी महारानी येसूबाई की भूमिका निभाई। इसके अलावा आशुतोष राणा हम्बीर राव मोहिते, अक्षय खन्ना औरंगजेब, विनीत कुमार सिंह कवि कलश की भूमिका में जान भरते नजर आए। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Record: छावा ने इन 7 फिल्मों का किया सूपड़ा साफ, तीसरे संडे की कमाई में पछाड़कर बनी नंबर-1