Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर हुआ घमासान, Border 2 ने छापे जमकर नोट, कैसा रहा 'मर्दानी 3' और 'वध 2' हाल?

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:31 AM (IST)

    Border 2 Vs Mardaani 3 Vs Vadh 2 Collection: रविवार बॉक्स ऑफिस के लिए काफी खास होता है। क्योंकि हॉलीडे का फायदा फिल्मों को मिलता है और इसीलिए इस दिन क ...और पढ़ें

    संडे को बॉक्स ऑफिस पर हुआ घमासान

    संडे को बॉक्स ऑफिस पर हुआ घमासान 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार फिल्मों के बिजनेस के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि हॉलीडे के दिन थिएटर्स में काफी कमाई होती है इसीलिए मेकर्स को भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से काफी उम्मीदें होती हैं। आइए जानते हैं वीकेंड पर बॉर्डर 2, मर्दानी 3 ओर वध 2 ने कितना कलेक्शन किया।

    बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 17

    30 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग करने वाली बॉर्डर 2 के लिए ये वीक काफी शानदार रहा क्योंकि घरेलू स्तर पर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया वहीं वर्ल्डवाइड इसके 450 करोड़ पार हो गए हैं। इसके साथ ही अब तीसरे संडे को फिल्म ने 6.90 का शानदार कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 309.4 करोड़ रुपये हो गया है।

    फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। यह वॉर एक्शन 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    Border 2 (1)

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office: वीकेंड पर Sunny Deol की फिल्म ने मचाया कोहराम, Saiyaara का तोड़ा रिकॉर्ड

    मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का यह दूसरा संडे है। 4 करोड़ के साथ धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म ने पहले वीकेंड पर कमाई में तेजी दिखाई लेकिन अब दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई है। हालांकि इस रविवार को फिल्म ने बेहतर बढ़ोतरी देखाते हुए 4 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    मर्दानी 3 रानी मुखर्जी की सफल फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त है। इसकी कहानी ह्यूमन ट्रेफिकिंग पर बेस्ड है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया है।

    mardaani 3 (1)

    वध 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर वध 2 6 फरवरी को रिलीज हुई और इसने काफी धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन 0.5 करोड़ कमाए। वहीं शनिवार को 1 करोड़ और रविवार को भी 1 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    box office (1)

    वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। लव फिल्म्स के तहत लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह 2022 की फिल्म वध का एक स्पिरिचुअल सीक्वल है। जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता से क्यों खुश नहीं हैं Aamir Khan? 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को खली इस बात की कमी