Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडे टेस्ट में Border 2 ने फिर से मारी बाजी, 11वें दिन कमाई से किया सरप्राइज

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

    Border 2 Collection Day 11: अभिनेता सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। दूसरे वीकेंड में शानदार कमा ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर कैसा है बॉर्डर 2 का हाल

    2. 11वें दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

    3. मंडे टेस्ट कुछ ऐसा रहा बॉर्डर 2 का प्रदर्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Border 2 Box Office Collection Day 11: सिनेमाघरों में इस वक्त फिल्म बॉर्डर 2 दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में एंट्री मारने वाली ये मूवी फिलहाल कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किए हुए हैं।

    दूसरे वीकेंड में करीब 60 करोड़ का बंपर कलेक्शन करने वाली बॉर्डर 2 ने रिलीज के 11वें दिन भी अपना कमाल दिखाया गया है। दूसरे मंंडे टेस्ट में सनी देओल की इस मल्टी स्टारर मूवी ने ठीकठाक कमाई करके दिखाई है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन इस मूवी का कारोबार कितना हुआ है। 

    बॉर्डर 2 की दूसरे सोमवार की कमाई

    देशभक्ति वॉर ड्रामा मूवी के आधार पर निर्देशक अनुराग सिंह की बॉर्डर 2 ने सही मायनों में जनता का दिल जीता है। इतना ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। जिसके दम पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा है। रिलीज के 10 दिन के भीतर 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली इस मूवी ने रिलीज के 11वें दिन भी अपना जलवा बरकरार रखा है। 

    varundhawannextmovie

    यह भी पढ़ें- 'Border 2' का दुनियाभर में बजा डंका, दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे सोमवार को बॉर्डर 2 ने अनुमानित 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि वर्किंग डे के हिसाब से एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि, तुलना की जाए रविवार की कमाई से तो उसमें करीब 19 करोड़ की कटौती देखने को मिली है। लेकिन ये पहली तय था कि वीकेंड के बाद मूवी का कलेक्शन एक दम से नीचे की तरफ गिरेगा। 

    खबरें और भी

    border 2 box office day 10

    गौर किया जाए बॉर्डर 2 के टोटल कलेक्शन की तरफ तो सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक नेट 306 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। 

    400 करोड़ बॉर्डर 2 का टारगेट

    जिस रफ्तार से बॉर्डर 2 की कमाई का सिलसिला चल रहा है। उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मेकर्स की उम्मीद होगी कि ये वॉर ड्रामा थ्रिलर किसी भी तरह से 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर ले। हालांकि, ऐसा करना फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि दूसरे वीकेंड के बाद मूवी की कमाई के नंबर्स सिंगिल डिजिट में आ गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 10: सनी देओल की दहाड़... बॉर्डर 2 हुई मालामाल, 10वें दिन हुई धनवर्षा