Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में 'भूत बंगला' का खौफ, नॉन-वीकेंड में भी कमाई से काट दिया गदर

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:32 AM (IST)

    Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार की भूत बंगला दूसरे बुधवार को धांसू कमाई करके विदेशी बाजार में एक रिकॉर्ड बना लिया है। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने आते ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की कमाई पर असर डाल दिया। 1800 करोड़ी धुरंधर 2 के सामने हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

    फिल्म दो हफ्ते में ही बजट से दोगुना कमाई करने की ओर बढ़ गई है। अक्षय कुमार की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कितना कारोबार किया है, यहां जानिए...

    ओवरसीज मार्केट में भूत बंगला का जादू

    17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूत बंगला शुरू से ही करोड़ों का कारोबार कर रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा कारोबार किया ही, ओवरसीज मार्केट में भी पैर जमाया। यह 13 दिन में ही विदेशी बाजार में हाफ सेंचुरी मार चुकी है।

    Bhooth Bangla Worldwide Collection

    सैकनिल्क की मानें तो दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन भूत बंगला ने 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, विदेशी बाजारों में कमाई कुछ खास नहीं हुई। फिल्म ने करीब 75 लाख रुपये ही कमाए। मगर 13वें दिन के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने विदेशी बाजारों में हाफ सेंचुरी मार दी। फिल्म ने अब तक विदेशों में 51.50 करोड़ कमाए हैं।

    दुनियाभर में भूत बंगला का कलेक्शन

    सिर्फ इतना ही नहीं, भूत बंगला 200 करोड़ के करीब पहुंचने के मात्र आधा कदम दूर है। फिल्म ने पूरी दुनिया में 199.38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। गुरुवार के कलेक्शन के साथ भूत बंगला यह रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। बात करें फिल्म के इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की तो फिल्म ने भारत में 147.88 करोड़ ग्रॉस कमाई की, जबकि नेट कलेक्शन 124.50 रुपये हो गया है। 

    खबरें और भी

    भूत बंगला की कहानी

    मंगलपुर में सेट भूत बंगला की कहानी एक ऐसे राक्षस के इर्द-गिर्द घूमती है जो नई-नवेली दुल्हनों को ले जाता है। जब अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) अपनी बहन की शादी करने के लिए गांव आता है तब उसे एक ऐसी सच्चाई मालूम पड़ती है जिससे वह सालों से अनजान था। फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, दिवंगत अभिनता असरानी, जिशु सेनगुप्ता, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने बढ़ाई 'धुरंधर 2' की टेंशन, मंगलवार को झमाझम हुई नोटों की बारिश