15 अगस्त को छा गए सनी देओल, Batwara 1947 की कमाई में आया तगड़ा उछाल; 'आवारापन 2' को छोड़ा पीछे?
Batwara 1947 Worldwide Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 की कमाई में दूसरे दिन तगड़ा उछाल आया है। जानिए कितना कारोबार हुआ...

बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन भले ही सुस्त रहा हो, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया है। शोज घटने के बावजूद फिल्म की कमाई में ढाई गुना ज्यादा रफ्तार देखने को मिली है।
बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 (Awarapan 2) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस महाक्लैश के चलते पहले दिन सनी देओल की फिल्म को बड़ा झटका मिला था। आवारापन 2 से तीन गुना कम कमाई के साथ बंटवारा 1947 ने खाता खोला था। हालांकि, दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को कमाई में इजाफा हुआ है।
बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मालूम हो कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बंटवारा 1947 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, विदेशी बाजार में कारोबार सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास था। यानी कुल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 करोड़ के पार था। हालांकि, दूसरे दिन ढाई गुना कमाई बढ़ी।

सनी देओल की फिल्म को स्वतत्रंता दिवस की छुट्टी का फायदा मिला है। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म की कमाई में ढाई गुना इजाफा हुआ है। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये थे। विदेशी बाजार में भी फिल्म की कमाई बढ़ी है। इसने दूसरे दिन विदेशों में 2 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इन दो दिनों में बंटवारा 1947 का टोटल नेट कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 22.91 करोड़ रुपये है। विदेशी बाजार में अब तक कमाई 3.5 करोड़ तक पहुंच गई है। इस लिहाज से दुनियाभर में मात्र 2 दिन में सनी देओल की बंटवारा 1947 (Batwara 1947 Worldwide Collection) ने 26.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब देखना होगा कि रविवार को कमाई कैसी होती है।
आवारापन 2 को पछाड़ पाई फिल्म?
मालूम हो कि बंटवारा 1947 की कमाई दूसरे दिन चाहे जितनी भी बढ़ी हो, लेकिन यह आवारापन 2 को पछाड़ नहीं पाई है। दूसरे दिन आवारापन 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। दो दिन में फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 72.90 करोड़ पहुंच गया है।

