विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बदलापुर' ने दो दिन में बटोरे 15 करोड़

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 22 Feb 2015 03:05 PM (IST)

वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' के कलेक्शन में शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलीज के दूसरी दिन फिल्म के कलेक्शन में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि शनिवार को फिल्म ने करीब 8.75 करोड़ रुपये

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' के कलेक्शन में शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलीज के दूसरी दिन फिल्म के कलेक्शन में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

फिल्म रिव्यू: बदलापुर (4 स्टार)

शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि शनिवार को फिल्म ने करीब 8.75 करोड़ रुपये बटोरे। भारत में फिल्म ने 2 दिनों के अंदर ही 15.75 का बिजनेस कर लिया है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'दूसरे दिन बदलापुर के बिजनेस में 20 से 25 फीसदी की बढो़तरी हुई। शुक्रवार को 7 करोड़, शनिवार को 8.75 करोड़। भारत में कुल 15.75 करोड़ का बिजनेस किया। शानदार।'

टाइगर के साथ कौन हैं ये नई मोहतरमा?

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चल रहा है, जिसका खामियाजा फिल्म को भुगतना पड़ सकता है।

बदलापुर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में हैं।

सेंसर बोर्ड के नए नियमों की पहली शिकार बनी 'एनएच10'