Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bad Newz Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'बैड न्यूज' हिट या फ्लॉप? ओपनिंग डे के कलेक्शन आये सामने

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 08:43 PM (IST)

    विक्की कौशल स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा बैड न्यूज (Bad Newz Box Office Collection Day 1) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विक्की के साथ लीड रोल में ...और पढ़ें

    बैड न्यूज ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बैड न्यूज ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा बैड न्यूज आज रिलीज
    2. बैड न्यूज में दिखा विक्की और तृप्ति का रोमांस
    3. आनंद तिवारी ने बैड न्यूज का किया है निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के महीने में सिनेमाघरों में फिल्मों की बरसात हो रही है। पिछले हफ्ते थिएटर्स में 'इंडियन 2' (Indian 2) और 'सरफिरा' (Sarfira) रिलीज हुई थी और आज 'बैड न्यूज' (Bad Newz) ने दस्तक दे दी है। 'कल्कि 2898 एडी' को छोड़ बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल थोड़ा फीका रहा, चलिए जानते हैं कि 'बैड न्यूज' का ओपनिंग डे पर क्या हाल रहा है। 

    आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और एमी विर्क (Ammy Virk) की तिकड़ी दिखाई दे रही है। 19 जुलाई को थिएटर्स में आई फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 

    रोम-कॉम के लिए था खूब बज

    करण जौहर निर्मित 'बैड न्यूज' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। हॉरर, एक्शन थ्रिलर और बायोपिक के बाद लोगों को इंतजार रोम-कॉम फिल्म 'बैड न्यूज' का था। ट्रेलर और रोमांटिक गानों से विक्की और तृप्ति चर्चा में थे। अब फिल्म ने पहले ने आखिरकार कितना कमाया है, इसका आंकड़ा भी सामने आ गया है।

    यह भी पढ़ें- Bad Newz Twitter Review: 'सच में तौबा-तौबा है', विक्की-तृप्ति की मूवी देखकर दर्शकों ने सुनाई गुड या बैड न्‍यूज?

    Bad Newz Movie

    'बैड न्यूज' ने पहले दिन कितना कमाया?

    धर्मा प्रोडक्शन के मुताबिक, विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन किया है। मूवी ने 8.62 करोड़ से खाता खोला है। इस कलेक्शन को देख कहना गलत नहीं होगा कि मूवी शनिवार को इससे बढ़िया कारोबार कर सकती है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    क्या है 'बैड न्यूज' की कहानी?

    इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा की लिखी 'बैड न्यूज' साल 2019 में आई फिल्म 'गुड न्यूज' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है। इस मूवी में सलोनी बग्गा (तृप्ति डिमरी) एक नहीं जुड़वां बच्चों के साथ प्रेग्नेंट है और दिलचस्प बात यह है कि इन बच्चों के एक नहीं बल्कि दो पिता (विक्की और एमी) हैं। अब वह दोनों में से किसे अपने बच्चे के पिता के रूप में चुनेगी, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी।

    यह भी पढ़ें- Bad Newz Review: दिमाग का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो दिल जीत लेगी फिल्म... पढ़िए, कितनी गुड है 'बैड न्यूज'?