विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बागी' ने देश भर में कमाई के मामले में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 01 May 2016 05:26 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' दर्शकों को पसंद आ रही है और पहले दिन की कमाई को देखते हुए यह फिल्म 'फैन' और 'एयरलिफ्ट' की श्रेणी में आ गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी शानदार रही है। पहले दिन यह फिल्म देश भर में 11.87 करोड़ रुपए का बिजनेस करने में कामयाब रही है और इसके साथ ही 'बागी' इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

शिल्पा ने अपना ये वादा पूरा करने के लिए दोस्त बिपाशा को दिया धोखा!

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 'बागी' से पहले शाहरुख खान की 'फैन' पहले दिन 19.20 करोड़ रुपए की कमाई कर 2016 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी थी। जबकि अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' इस मामले में खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई। इस फिल्म ने पहले दिन 12.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी और अक्षय कुमार के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी।

वहीं शनिवार को दूसरे दिन 'बागी' 11.13 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही और इस तरह देश भर में इस फिल्म की कमाई 23.07 करोड़ रुपए हो गई है। अब रविवार को भी अच्छी कमाई हो सकती है। तरण आदर्श की मानें तो पहले वीकेंड में 'बागी' की कुल 35 करोड़ रुपए पहुंचने की उम्मीद है।

सब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी' में पहली बार टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिली है। दोनों बचपन के दोस्त हैं और उनके बीच की कैमेस्ट्री कमाल की लगी है। इस फिल्म में रोमांस से लेकर एक्शन तक बॉलीवुड का हर मसाला है। विलेन के किरदार में साउथ के स्टार सुधीर बाबू की बॉलीवुड में एंट्री भी हुई है। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

बैंकॉक से छुट्टियां बिताकर लौटीं करीना कहां छोड़ आईं पति को?