ग्लोबल बॉक्स ऑफिस का बादशाह बना 'शिवम पंडित', दो दिन में वर्ल्डवाइड कर डाली धुआंधार कमाई
अभिनेता इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 कमाई के मामले में ग्लोबली धमाल मचा रही है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दुनियाभर में छाई आवारापन 2
कमाई के मामले में मचाई धूम
इमरान हाशमी की फिल्म ने जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 सालों से फैंस जिस फिल्म का इंतजार कर रहे थे वो आवारापन 2 (Awarapan 2) के जरिए खत्म हो गया है। हाल ही में इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी चलते कमाई के मामले में आवारापन 2 देश और विदेश दोनों जगह अपनी धाक जमाने में कामयाब हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज दूसरे दिन आवारापन 2 ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
आवारापन 2 की धुआंधार वर्ल्डवाइड कमाई
शुक्रवार को आवारापन 2 को थिएटर्स में रिलीज किया गया है। फिल्म को ओपनिंग डे पर बंपर शुरुआत मिली और ये अंदाजा लगाया कि आने वाले वीकेंड में भी इमरान हाशमी की ये मूवी अपना कमाल दिखाएगी। लेकिन रिलीज के दूसरे दिन आवारापन 2 की कमाई उम्मीदों से कई गुना अधिक रही है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 पर शनिवार को बरसी कृपा, स्वतंत्रता दिवस पर Awarapan 2 के सामने छापे कड़क नोट; कमाई में तगड़ा उछाल
गौर किया जाए आवारापन 2 के रिलीज के दूसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 50 करोड़ के करीब रहा है और इसके साथ ही अब आवारापन 2 ने पूरी दुनिया में रिलीज के पहले दो दिन के भीतर 73 करोड़ का बंपर कारोबार कर लिया है, जोकि अपने आप में काफी शानदार है। शनिवार को इसकी कमाई 54 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

माना जा रहा है कि रविवार को भी आवारापन 2 की कमाई का यही सिलसिला चलता रहेगा और इमरान हाशमी की ये मूवी बड़ी आसानी से रिलीज के तीसरे दिन ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मालूम हो कि आवारापन 2 अब इमरान हाशमी की सोलो रिलीज के तौर पर पहली फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले दो दिन के भीतर इतनी कमाई की है।
शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी
साल 2007 में आवारापन का पहला पार्ट रिलीज किया गया था। इमरान हाशमी का शिवम पंडित का किरदार निभाया, जो दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गया। अब 19 साल बाद वही शिवम पंडित सिनेमाघरों में लौटा है और इस बार न सिर्फ इमरान के किरदार बल्कि उनकी मूवी आवारापन 2 को भी सफलता मिल रही है।

