Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AMKDT Box Office: अजय देवगन का चला जादू या लगा झटका? पिछली फिल्मों के मुकाबले इस मूवी को मिली इतनी ओपनिंग

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 10:22 AM (IST)

    अगस्त के महीने की शुरुआत दो बड़ी फिल्मों के साथ हुई। एक तरफ अजय देवगन और तब्बू की औरों में कहां दम था रिलीज हुई तो दूसरी ओर जाह्नवी कपूर की उलझ ने सिन ...और पढ़ें

    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था'
    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था'

    HighLights

    1. तब्बू-अजय देवगन की फिल्म है 'औरों में कहां दम था'
    2. कृष्ण (अजय देवगन) और वसुधा (तब्बू) की है लव स्टोरी
    3. जाह्नवी कपूर की फिल्म के साथ रहा क्लैश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी का कमाल अब तक कई फिल्मों में देखने को मिल चुका है और अब 'औरों में कहां दम था' में भी दोनों ने वही करिश्मा दिखाया है। करीब 9 फिल्मों में साथ काम करने के बाद 'औरों में कहां दम था' में 10वीं बार इनकी केमेस्ट्री देखने को मिली है।

    नीरज पांडे की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का अनाउंसमेंट के टाइम से बज बना रहा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।

    लवर्स के रोल में अजय-तब्बू

    'औरों में कहां दम था' कृष्ण (अजय देवगन) और वसुधा (तब्बू) की मैच्योर लव स्टोरी वाली फिल्म है। शांतनु महेश्वरी ने अजय देवगन और सई मांजरेकर ने तब्बू के यंगर वर्जन का रोल प्ले किया है। इस मूवी में दो बिछड़े प्रेमियों का दर्द दिखाया गया है। कहानी स्वीट मेलोडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। लवर्स के रोल में शांतनु महेश्वरी और सई मांजकेर की जोड़ी को भी पसंद किया गया।

    यह भी पढ़ें: Auron Mein Kahan Dum Tha Twitter Review: फैंस को कितनी पसंद आई अजय देवगन और तब्बू की प्रेम कहानी?

    पहले दिन इतनी हुई कमाई

    अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन ओपनिंग डे की कमाई देखकर ऐसा लगा नहीं कि ये मूवी लंबे समय तक टिकने वाली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 2 करोड़ से खाता खोला है।  हालांकि, जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता। लेकिन अगर इस आंकड़े का मुकाबला अजय देवगन की पिछली फिल्मों से किया जाए, तो ये उनकी सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म साबित होगी।

    'औरों में कहां दम था' 15 सालों में अजय देवगन की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। 2009 में रिलीज हुई 'ऑल द बेस्ट' ने 1.82 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।

    खबरें और भी

    अजय देवगन की पिछली फिल्में

    फिल्म कलेक्शन (करोड़ में)
    मैदान 7.25
    शैतान 15.21
    भोला 11.20
    दृश्यम 2 15.38
    थैंक गॉड 8.10
    रनवे 34

    3

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    10.50

    तानहाजी: द अनसंग वॉरियर 15.10
    दे दे प्यार दे 10.41
    टोटल धमाल 16.50

    'उलझ' के साथ किया क्लैश

    औरों में कहां दम था फिल्म जाह्नवी कपूर की 'उलझ' के साथ रिलीज हुई है।

    यह भी पढ़ें: Tabu को जर्नलिस्ट के सवाल पर आया गुस्सा, बोलीं - आप उनसे जाकर क्यों नहीं पूछते?