Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bholaa Release: साउथ फिल्मों के रीमेक में कैसा है अजय देवगन की सफलता का ग्राफ और किस फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड्स?

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 05:50 PM (IST)

    Ajay Devgn South Remakes Box Office अजय देवगन ने अपने करियर में तमाम साउथ रीमेक्स में काम किया है। इनें से कुछ बेहद सफल रहीं तो कुछ नहीं चलीं। कैथी की ...और पढ़ें

    Ajay Devgn South Remake Movies Box Office. Photo- Twitter
    Ajay Devgn South Remake Movies Box Office. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgn South Remakes: बॉलीवुड में साउथ फिल्मों के रीमेक का अच्छा-खासा बाजार रहा है। हिंदी में डब करके रिलीज करने के चलन से पहले दक्षिण की हिट फिल्मों को नये सिरे से रीमेक करके तमाम कलाकारों और निर्देशकों ने सफलता हासिल की है।

    30 मार्च को भोला सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। यह तमिल मूवी 'कैथी' का आधिकारिक रीमेक है। अजय ने फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अजय दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक में काम करते रहे हैं। इससे पहले उनकी दृश्यम 2 इसी नाम से आयी मलयालम फिल्म का रीमेक थी। आइए, जानते हैं रीमेक फिल्मों में कैसा रहा अजय की कामयाबी का ग्राफ।

    अजय देवगन की ये रीमेक फिल्में रहीं सफल

    अजय की सबसे चर्चित रीमेक फिल्में गोलमाल, सिंघम और दृश्यम हैं। 2006 में आयी रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल फन अनलिमिटेड मलयालम फिल्म Kakkakuyil का अडेप्टेशन है। हालांकि, मलयालम फिल्म भी मराठी प्ले घर घर का अडेप्टेशन थी।

    इस कॉमेडी फिल्म में अजय के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म ने 30 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन किया था।

    अजय की फिल्म सिंघम उनकी सबसे सफल एक्शन फ्रेंचाइजी है। इस सीरीज की दो फिल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म 2010 में आयी तमिल सिंघम का रीमेक थी, जिसमें सूर्या ने लीड रोल निभाया था। 2011 में आयी सिंघम बड़ी हिट रही और अजय ने 100 करोड़ के आसपास कारोबार किया था और हिट रही। 

    खबरें और भी

    2015 में मलयालम फिल्म दृश्यम के हिंदी रीमेक में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। लगभग 67 करोड़ का नेट कलेक्शन करके फिल्म सफल रही। पिछले साल इसका सीक्वल रिलीज हुआ, जो मलयालम सीक्वल का रीमेक था।

    दृश्यम 2 बेहद सफल रही और लगभग 240 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। अजय देवगन की यह सबसे सफल सीक्वल और रीमेक फिल्म है। 

    सन ऑफ सरदार का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था। यह एसएस राजामौली की फिल्म मर्यादा रामन्ना का रीमेक थी। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त ने लीड रोल निभाये थे। इस फिल्म ने भी 100 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था। 2004 में आयी फिल्म में अजय के साथ विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार निभाये थे।

    मणि रत्नम की युवा बेहद चर्चित और लोकप्रिय फिल्म है। अजय के करियर की भी यह यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। यह तमिल फिल्म 'Aaytha Ezhuthu' का रीबूट थी। 

    इन रीमेक फिल्मों को नहीं मिली सफलता

    इन फिल्मों के अलावा कुछ ऐसी रीमेक्स भी थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। इनमें सनडे, हिम्मतवाला, एक्शन जैक्सन शामिल हैं। सनडे का निर्देशन भी रोहित शेट्टी ने किया था और यह 2005 में आयी तेलुगु फिल्म Anukokunda Oka Roju का रीमेक थी।

    प्रभु देवा के निर्देशन एक्शन जैक्सन 2014 में आयी थी। इस फिल्म में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और मनस्वी ममगई ने लीड रोल्स निभाये थे। यह तेलुगु हिट डूकुडु का रीमेक थी।

    साजिद खान के निर्देशन में बनी हिम्मतवाला अजय के करियर की सबसे खराब फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह 1981 में आयी तेलुगु फिल्म Ooruki Monagadu का रीमेक थी। फिल्म में तमन्ना ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

    बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 2005 में आयी इंसान में अजय के साथ अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। यह 2002 की फिल्म खडगम का रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नहीं चली।