विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zeenat Aman ने शेयर की थ्रोबैक पिक्चर, फैंस को दी मीम्स बनाने की इजाजत

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Updated: Thu, 27 Jul 2023 09:54 PM (IST)

Zeenat Aman Post जीनत अमान इंस्टाग्राम पर आने के बाद से अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं। आए दिन अपने पोस्ट से हर किसी को अट्रैक्ट करती हैं। इस ...और पढ़ें

Zeenat Aman shares throwback picture Photo Credit Instagram
Zeenat Aman shares throwback picture Photo Credit Instagram

HighLights

  1. जीनत अमान ने शेयर की पुरानी तस्वीर
  2. पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की
  3. लोगों से कहा इसपर बनाओ मीम्स

 नई दिल्ली, जेएनएन। Zeenat Aman Post:  दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान को हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, पुकार, जागीर, तीसरी आंख और कई फिल्मों में शानदार रोल्स निभाने की वजह से जाना जाता है। जीनत जिन्हें आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था, उन्होंने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इंस्टाग्राम पर आने के बाद से जीनत अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं। आए दिन अपने पोस्ट से हर किसी को अट्रैक्ट करती हैं। इस बार जीनत ने अपनी थ्रोबैक पिक्चर शेयर करके फैंस को मीम्स बनाने की इजाजत दी है।  

जीनत ने शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

जीनत अमान ने अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में जीनत बेहद गॉर्जियस नजर आईं। अपने कैप्शन में, जीनत अमान ने लिखा, "चलो आज कुछ फन करते हैं। आप जानते हैं कि मुझे मीम्स पसंद हैं।

वे मजाकिया और मनोरंजक होते हैं! मुझे यह पुरानी तस्वीर मिली, जिसमें मैं बहुत तंग और निराश दिखाई नजर आ रही हूं, मुझे ये तस्वीर पूरी तरह से मीम के लायक लगती है। मेरा चेहरा पर साफ नजर आ रहा है..."जब आप घर जाना चाहते हो लेकिन वे एक और शॉट के लिए कहते हैं। यदि आप खेल में इंटरेस्टेड हैं, तो इस तस्वीर के लिए एक कैप्शन साझा करें। मैं अपने पसंदीदा लोगों के कमेंट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करूंगी। मीम करें!"

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

लोगों ने शेयर किए रिएक्शंस

जीनत के फैंस ने उनकी पिक्चर को देखकर मजेदार रिएक्शन दिए हैं, कुछ रिएक्शंस को तो अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा "जब आप बार्बी के लिए तैयार थे लेकिन उसे ओपेनहाइमर के लिए टिकट मिल गया" एक अन्य ने लिखा, "जब 21 साल की एक्ट्रेस के सामने 50 साल के एक्टर को किया गया हो कास्ट" एक और ने कहा, "जब एक इंट्रोवर्ट किसी पार्टी में जाए और लोग उसे स्पीच देने के लिए बोले"

सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी जीनत

जीनत ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और फिर पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं, जिसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में शानदार रोल निभाती नजर आईं। जीनत डॉन, हरे रामा हरे कृष्णा, सम्राट, लावारिस और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जीनत सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस फराज आरिफ अंसारी के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म ‘बन टिक्की’ में दिखेंगी। फिल्म 'बन टिक्की' को मनीष मल्होत्रा प्रोड्यूस करेंगे। सोर्स के अनुसार फिल्म में जीनत के साथ शबाना आजमी और अभय देओल भी नजर आएंगे।