विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मैंने वो पहले ही देख लिया था…’ पति Aditya Pancholi और Kangana के अफेयर पर ये क्या बोल गईं जरीना वहाब

Published: Thu, 28 Nov 2024 09:19 PM (IST)

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) की पत्नी जरीना वहाब (Zarina Wahab) इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति ...और पढ़ें

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के अफेयर पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)
कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के अफेयर पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कंगना रनौत ने लगाया था आदित्य पंचोली पर शोषण का आरोप
  2. जरीना वहाब ने किया कंगना और आदित्य के अफेयर पर रिएक्ट
  3. अक्सर आदित्य के घर जाती थीं कंगना रनौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पति के अफेयर से लेकर उनके साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। कंगना रनौत के बारे में भी जरीन ने बताया कि वह अक्सर उनके घर पर आती थी। गौर करने की बात है कि आदित्य पंचोली और कंगना का नाम कई बार साथ जोड़कर देखा जा चुका है। आइए जानते हैं कि आदित्य संग कंगना के रिश्ते पर जरीना वहाब ने क्या बयान दिया है।

बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना रनौत ने साल 2017 में आदित्य पंचोली पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उस दौरान एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। कंगना के डेब्यू करने के बाद से ही आदित्य संग उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था।

ये भी पढ़ें- Shammi Kapoor को मिले खराब ट्रीटमेंट से नाराज हो गए थे Aditya Pancholi, कुछ ऐसा कर सभी को किया हैरान

कंगना के साथ ऐसा था जरीना वहाब का रिश्ता

लेहरे रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में जरीना वहाब ने बताया कि कंगना रनौत अक्सर उनके घर आती थीं और उनके पति के साथ एक्ट्रेस का रिश्ता काफी अच्छा रहा था। उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि कंगना के साथ मेरा रिश्ता काफी अच्छा था। वह अक्सर हमारे घर आती थीं। इतना ही नहीं, आदित्य का व्यवहार भी उनके प्रति अच्छा था। लेकिन मुझे नहीं पता कि दोनों के बीच क्या कुछ गलत हुआ।

एक्ट्रेस जरीना वहाब ने आगे कहा कि मैं बस इतना साफ तौर पर कह सकती हूं कि मैंने वो पहले ही देख लिया था, जो वह नहीं देख सका और अंत में वहीं हुआ। मैंने उस समय इसी बात के बारे में सोचा था कि समय बताएगा और इससे ज्यादा मैं कुछ भी नहीं कहना चाहती थी।

आदित्य के अफेयर के बारे में जानती थी पत्नी जरीना

जरीना वहाब ने खुलासा किया कि वह अपने पति आदित्य पंचोली के अफेयर के बारे में पहले से ही जानती थीं। यही कारण है कि उन्हें अफेयर के बारे में जानने के बाद बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई थी। आदित्य की पत्नी ने बताया, मुझे अफेयर के बारे में हमेशा से ही पता था, लेकिन मैंने कभी उनसे इस बारे में सवाल नहीं किया, क्योंकि उसने घर में मेरे साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया।

ये भी पढ़ें- 'जो चाहा वो मिला नहीं,' Aditya Pancholi के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पत्नी जरीना वहाब ने की दो टूक बात