विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के साथ फिल्‍मों में आईं जरीन खान को अब हो गई ये बीमारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 07 Sep 2015 12:16 PM (IST)

लगता है जरीन खान के दिन अच्‍छे नहीं चल रहे हैं। हम यहां उनके फिल्‍मी कैरियर की नहीं, बल्कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी समस्‍याओं की बात कर रहे हैं। हाल ही में वो दांत की गंभीर समस्‍या से जूझ रही थीं और इसी बुरी स्थिति में वो फिल्‍म 'हेट स्‍टोरी

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है फिल्म 'वीर' से सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वालीं जरीन खान के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। हम यहां उनके फिल्मी कैरियर की नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की बात कर रहे हैं। हाल ही में वो दांत की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं और इसी बुरी स्थिति में वो फिल्म 'हेट स्टोरी 3' की शूटिंग करती भी नजर आई थीं।

सोनाक्षी सिन्हा ने इनसे अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

अब खबर आई है कि वो टायफायड की बीमारी से जूझ रही हैं। जी हां, कुछ दिन पहले बुखार कम नहीं होने पर उन्हें तुरंत बांद्रा के एक अस्पताल ले जाना पड़ा था। फिलहाल अब वो वापस घर आ चुकी हैं, मगर डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने तक बेड रेस्ट करने की सख्त हिदायत दी है।

जरीन खान शुरुआत में बुखार को नजरअंदाज कर रही थीं, क्योंकि पहले वो नेपाल और फिर बाद में अमेरिका के दौरे पर थीं। खैर, कामना करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।