विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षा बंधन गीत के लिए लता-मुकेश ने छेड़े थे सुर, 54 सालों से 'भाई-बहन' के प्यार की पहचान बना गाना

Published: Thu, 27 Aug 2026 10:30 AM (IST)

दिग्गज गायक मुकेश और गायिका लता मंगेशकर ने मिलकर 54 साल पहले रक्षा बंधन स्पेशल सॉन्ग गाया था।

मनोज कुमार का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

मनोज कुमार का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 54 साल पहले आया था कल्ट गाना

  2. लता और मुकेश ने दी थी आवाज

  3. मनोज कुमार की फिल्म है कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार का जश्न मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है। एक ऐसा ही गीत 54 साल पहले आया था, जो आज भी भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन की शान बना हुआ है। 

इस सॉन्ग को दिग्गज गायक मुकेश (Mukesh) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

राखी का यादगार गीत 

राखी के त्योहार को लेकर बॉलीवुड में काफी पुराने समय से गानों का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में अभिनेता मनोज कुमार और अभिनेत्री नाजिमा का एक कल्ट क्लासिक गीत भी शामिल होता है, जो साल 1972 में आई फिल्म बेईमान से नाता रखता है। उस सॉन्ग का टाइटल है- ये राखी बंधन है ऐसा... (Yeh Rakhi Bandhan Hai Aisa)।

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले 'भाइयों' के लिए बना था कल्ट राखी सॉन्ग, 'स्वर कोकिला' का पुराना का गाना है रक्षा बंधन की शान

Yeh Rakhi Bandhan Hai Aisa song (2)

इस गाने में नाजिमा जोकि फिल्म में मनोज कुमार की बहन के किरदार में मौजूद रहती हैं, अपने भाई के हाथ पर राखी बांधने के लिए प्यारा गीत गाती हैं। लता मंगेशकर और मुकेश ने 54 साल पहले इस रक्षा बंधन स्पेशल सॉन्ग के लिए सुरों का महासंग्राम छेड़ा था। आज भी ये राखी बंधन है ऐसा... गीत को सुने बिना भाई-बहन के प्यार वाले इस त्योहार का जश्न अधूरा माना जाता है।

गौर किया जाए फिल्म बेईमान के ये राखी बंधन है ऐसा... गाने की मेकिंग के बारे में तो स्वर कोकिला लता मंगेशकर और सुरों के सरताज मुकेश की मधुर आवाज के अलावा इस गीत को यादगार बनाने में संगीतकार शंकर-जय किशन की जोड़ी का भी अहम योगदान रहा, जिसकी वजह से आज भी इस सॉन्ग को कल्ट क्लासिक माना जाता है। 

हिट फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग

आपको बता दें कि मनोज कुमार की फिल्म बेईमान कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप मूवीज में शुमार रही। इस वजह से ये राखी बंधन है ऐसा... एक हिट फिल्म सुपरहिट सॉन्ग भी माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- 67 सालों से 'छोटी बहन' को चिढ़ाने के लिए भाई गाते हैं Lata Mangeshkar का ये गीत, रक्षाबंधन पर है सबका फेवरेट