Toxic से पहले 'तबाही' लेकर आ रहे Yash और कियारा आडवाणी, पहले सिंगल के पोस्टर ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के पहले सिंगल 'तबाही' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें यश और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है, जो ...और पढ़ें
-1772206193091_m.webp)
टॉक्सिक के पोस्टर में यश और कियारा (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के पहले सिंगल ‘तबाही’ का पोस्टर आ चुका है। इसे देखकर ये साफ लग रहा है कि ये गाना सिर्फ एक गाना नहीं, जुनून और इश्क का तूफानी चैप्टर होने वाला है। पोस्टर रॉकिंग स्टार यश ने कियारा आडवाणी को गोद में उठाया हुआ है और वो समंदर किनारे हवा की लपटों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भले ही इस गाने का अभी तक एक भी सुर हमारे कानों में नहीं पड़ा है लेकिन इसने हमारे दिल की धड़कनों को पहले ही तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- पैन इंडिया साउथ फिल्मों को तबाह कर देगी Dhurandhar 2, राम गोपाल वर्मा ने किया चौंकाने वाला दावा
जबरदस्त दिखी दोनों की केमिस्ट्री
यश यहां मजबूत और ठहरे हुए दिखते हैं, जबकि कियारा आडवाणी उन्हें बेकरारी से थामे हुए हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी गहरी है कि तस्वीर से चिंगारियां निकलती महसूस होती हैं। कियारा का सॉफ्ट व्हाइट लुक और खुले, लहराते बाल उनके रफ एंड रग्ड अंदाज के साथ जबरदस्त कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं। वहीं पीछे फैला बेकाबू समंदर उनकी भावनाओं का आईना सा लगता है जो बेचैन तो हैं लेकिन उसे अनदेखा करना नामुमकिन है।

कब रिलीज होगा गाना?
गाना 2 मार्च को रिलीज होगा, लेकिन ‘तबाही’ का क्रेज अभी से चढ़ने लगा है। इस ट्रैक को कंपोज किया और अपनी आवाज दी है विशाल मिश्रा ने, जो दिल को छू लेने वाले चार्टबस्टर्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी सिग्नेचर मेलोडी और इमोशनल आवाज इस गाने को एक अलग ही ऊंचाई देने वाली है।
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?
फिल्म में यश और कियारा के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास, यश, और राघव विनय शिवगंगे ने इसकी कहानी लिखी है। इसका निर्देशन किया है गीतू मोहनदास ने। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया जा रहा है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन भी आएंगे, जो इसके ग्लोबल स्केल को और बड़ा बनाते हैं।
खबरें और भी
फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, और ये 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यह भी पढ़ें- रॉकिंग स्टार यश की Toxic ने रचा नया ट्रेड इतिहास, रिलीज से पहले 63 करोड़ की डील हुई फाइनल