विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल कपूर को पिता बनते देखने के लिए बेकरार हैं उनकी पत्‍नी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 11:09 AM (IST)

अनिल कपूर की नई फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' जल्‍द रिलीज होने वाली है। यह पहली बार होगा, जब वह किसी फिल्‍म में एक पिता के किरदार में नजर आएंगे। वैसे तो सभी जानते हैं कि असल जिंदगी में अनिल कपूर एक बेहतरीन पिता हैं, मगर बड़े पर्दे पर उन्‍हें इस

News Article Hero Image

मुंबई। अनिल कपूर की नई फिल्म 'दिल धड़कने दो' जल्द रिलीज होने वाली है। यह पहली बार होगा, जब वह किसी फिल्म में एक पिता के किरदार में नजर आएंगे। वैसे तो सभी जानते हैं कि असल जिंदगी में अनिल कपूर एक बेहतरीन पिता हैं, मगर बड़े पर्दे पर उन्हें इस किरदार में देखने को सभी बेकरार हैं। सबसे ज्यादा तो उनकी पत्नी सुनीता कपूर उन्हें देखने को बेचैन हैं।

केन्या में गैंडे को देख नरगिस फाखरी भी हो गईं 'वाइल्ड'

वैसे तो वह हर रोज़ अनिल कपूर को एक पिता के अवतार में देखती हैं, मगर किसी फिल्म में पहली बार देखेंगी और इसके लिए वह खासी उत्साहित हैं। इस फिल्म में शैफाली शाह ने अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभाया है। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा दोनों के बच्चे बने हैं।

'सिंह इज ब्लिंग' में ऐसे नजर आएंगे अक्षय और एमी जैक्सन

वाकई में फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर को एक पंजाबी पिता का रोल करते देखना दर्शकों के लिए भी मजेदार होने वाला है, क्योंकि उनके किरदार को लिखा भी इसी तरह से है। इस फिल्म का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया है और यह फिल्म 5 जून को रिलीज़ होने वाली है। फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे भी हैं।