विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माधुरी को लग रहा डर, कहीं डिस्‍टर्ब ना हो जाए उनकी शादीशुदा जिंदगी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 13 Jun 2016 08:26 AM (IST)

माधुरी दीक्षित का ये डर सता रहा है कि कहीं संजय दत्‍त की बायोपिक में उनकी गुजरी जिंदगी के कुछ राज जमाने के सामने ना आ जाएं।

News Article Hero Image

मुंबई (मिड-डे)। राजकुमार हिरानी इन दिनों संजय दत्त के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैं। पिछले साल ये सुनने में आया था कि संजय दत्त की बायोपिक में माधुरी दीक्षित से जुड़ा कोई वाक्या नजर नहीं आएगा। हिरानी ने माधुरी और संजय की रिलेशनशिप से जुड़े सारे प्रसंग स्क्रिप्ट से हटा दिए हैं। अब सुनने में आया है कि माधुरी ने संजय दत्त से यह कंफर्म करने के लिए कहा है कि कहीं उनका जिक्र तो बायोपिक में नहीं हो रहा है।

बताया जाता है कि एक समय संजय दत्त और माधुरी दीक्षित रिलेशनशिप में थे। सूत्र ने बताया, 'माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का ब्रेकअप हुए लंबा समय बीत चुका है। ये दोनों अब अपने-अपने परिवार में खुश हैं। ऐसे में दोनों नहीं चाहेंगे कि फिर उस समय को याद करें। इसलिए माधुरी ने संजय को कहा कि वह जांच लें उनकी रिलेशनशिप को लेकर तो फिल्म में कुछ फिल्माया नहीं गया है? इस पर संजय दत्त ने माधुरी को विश्वास दिलाया कि मेकर्स उनकी रिलेशनशिप से जुड़े सारे प्रसंग पहले ही हटा चुके हैं।'

शूटिंग के दौरान हीरो ने किया कुछ ऐसा, दर्द से चिल्ला उठीं काजल अग्रवाल!

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने साथ में 'खलनायक', 'साजन' और 'साहिबा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। बताया जाता है कि संजय जब 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोप में जेल गए थे, तब तक माधुरी उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन इस घटना के बाद इन्होंने अगल होने का फैसला कर लिया था।

बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर को साइन किया गया है। रणबीर के अलावा दो हीरोइनों को साइन किया गया है। एक संजय दत्त की पहली पत्नी वाइफ रिचा शर्मा का किरदार निभाएगी और दूसरी उनकी मौजूदा पत्नी मान्यता दत्त के रोल में नजर आएंगी।

सुशांत 'कथित गलफ्रेंड' की फोटो संग सोशल मीडिया पर लौटे