विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतना डर गईं सनी लियोन कि...

By rohitEdited By:
Published: Thu, 11 Dec 2014 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 03:23 PM (IST)

सनी लियोन आजकल बॉबी खान की फिल्म 'लीला' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उनके को-स्टार मोहित अहलावत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन आजकल बॉबी खान की फिल्म 'लीला' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उनके को-स्टार मोहित अहलावत ने सेट पर इतना हंगामा किया जिससे सनी बेहद डर गईं और शूट करने से इंकार कर दिया।

सुनने में आ रहा है कि मोहित ने एक व्यक्ति को सनी से बात करते देखा और वो उसके बात करने के तरीके से इतना नाराज हो गए कि उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। यूनिट के एक सूत्र ने बताया कि मोहित का रवैया देखकर एक्ट्रेस बेहद डर गई। उन्होंने कहा कि उनके पति डेनियल वेबर को सेट पर बुलाया जाए, उसके बाद ही वो शूटिंग करेंगी।

एक क्रू मेंबर ने कहा, 'मोहित ने जो किया, सनी उससे बेहद डर गई। यहां तक कि उन्होंने सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित होने तक अपनी वैनिटी वैन से बाहर जाने से भी इंकार कर दिया। मोहित ने भी निर्माताओं को बता दिया था कि सनी तब तक शूटिंग नहीं करेंगी, जब तक उनके पति सेट पर नहीं आ जाते।'

सनी से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। फिल्म निर्माता बॉबी खान के भाई और कोरियोग्राफर अहमद खान ने इन खबरों से इंकार करते हुए कहा, 'मोहित एक सीरियस एक्टर हैं और वो किसी से ज्यादा बात नहीं करते। सेट पर किसी ने किसी को थप्पड़ नहीं मारा।'

पढ़ें: बच्चों को देखकर शरमा गई सनी लियोन, शूटिंग करने से किया इंकार

क्लिक करके जानिए, सनी लियोन की 10 अंजानी बातें