विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब विवेक-आफताब ने मारा रितेश को थप्पड़

By Edited By:
Updated: Wed, 11 Sep 2013 03:47 PM (IST)

फिल्म 'मस्ती' के तीन बंदर विवेक ओवरॉय,आफताब शिवदसानी और रितेश देखमुख एक बार फिर अपनी वही मस्ती लेकर 'ग्रांड मस्ती' के साथ वापस लौट रहे हैं। ये तीनों आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'मस्ती' के तीन बंदर विवेक ओवरॉय,आफताब शिवदसानी और रितेश देखमुख एक बार फिर अपनी वही मस्ती लेकर 'ग्रांड मस्ती' के साथ वापस लौट रहे हैं। ये तीनों आज भी उतने ही अच्छे दोस्त हैं जितने फिल्म 'मस्ती' के दौरान हुआ करते थे। लेकिन फिल्म शूटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि विवेक और आफताब ने रितेश को जोर से थप्पड़ मार दिया।

बॉलीवुड में कदम रखेगी दिव्या भारती की बहन

फिल्म बनाते वक्त एक बार विवेक और आफताब ने रितेश को एक नहीं कई झापड़ मारे, जिसके बाद रितेश की आंखें सूज गई। आप सोच रहे होंगे कि इतने अच्छे दोस्त होने के बावजूद दोनों ने ऐसा क्यों किया। दरअसल ऐसी सीन फिल्म की जरूरत थी। इसलिए ऐसी सीन फिल्माया गया। जिसमें दोनों स्टार्स को रितेश को थप्पड़ मारना ही है। सीन के बाद रितेश को अपने चेहरे पर बर्फ से मसाज करनी पड़ी।

सितंबर में 'ग्रांड मस्ती' रिलीज होने वाली है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म का पहला पोस्टर निकल गया है। फिल्म मस्ती की मस्ती आठ साल बाद भी लोग भूल नहीं पाएं हैं। ग्रांड मस्ती इसकी सीक्वल फिल्म है। खबर है कि खूबसूरत अदाकारा दिव्या भारती की चचेरी बहन कायनात अरोड़ा इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी खेलेंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर