यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणवीर ने सबके सामने दीपिका को दे दिया अपना दिल!
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भले ही अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात न करते हों लेकिन अक्सर कई मौकों पर दोनों के बीच की कैमिस्ट्री सभी का दिल जीत लेती है। मलेशिया में हुए आइफा अवॉर्ड्स 2015 में दोनों के बीच ऐसा ही एक मोमेंट देखने को मिला।

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भले ही अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात न करते हों लेकिन अक्सर कई मौकों पर दोनों के बीच की कैमिस्ट्री सभी का दिल जीत लेती है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
मलेशिया में हुए आइफा अवॉर्ड्स 2015 में दोनों के बीच ऐसा ही एक मोमेंट देखने को मिला। यहां अवॉर्ड्स के दौरान स्टेज पर ही रणवीर ने अपने घुटनों पर बैठकर दीपिका को एक दिल की शेप वाला बलून दिया।


आइफा में 'हैदर' और 'क्वीन' का जलवा
इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि रणवीर अपने घुटनों पर झुके हुए हैं और दीपिका मुस्कुराते हुए उनसे बलून ले रही हैं। दोनों तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे हैं। क्या आपने ये नोटिस किया कि दोनों ने ही लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे।
ये तस्वीर उस वक्त ली गई थी जब दीपिका वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं। रणवीर और दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आएंगे। इससे पहले भी दोनों 'गोलियों की रास लीला - राम लीला' में काम कर चुके हैं।
आइफा अवॉर्ड्स 2015 को रणवीर और अर्जुन कपूर ने साथ मिलकर होस्ट किया था।
