विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीति को आया इतना गुस्‍सा कि चेतन को कह डाला, तुम्‍ही...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Jun 2015 01:56 PM (IST)

इन दिनों हर कोई प्रीति जिंटा और चेतन भगत की बात कर रहा है। अब बात ही कुछ ऐसी है। पिछले दिनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिये 7' के मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी आशंका किसी को भी नहीं थी। हर बार की तरह सब कुछ सामान्‍य चल रहा

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों हर कोई प्रीति जिंटा और चेतन भगत की बात कर रहा है। अब बात ही कुछ ऐसी है। पिछले दिनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिये 7' के मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी आशंका किसी को भी नहीं थी। हर बार की तरह सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी एक परफॉर्मेंस पर दिए फैसले को लेकर इस डांस रियलिटी शो के जज चेतन भगत और प्रीति जिंटा आपस में ही उलझ पड़े।

कंगना ने खुलेआम किया किस, इमरान का मुंह रह गया खुला

दोनों जजों में जबरदस्त कहासुनी हो गई। दरअसल प्रीति को जो डांस परफॉर्मेंस पसंद आई, वो चेतन को जरा भी सुहाई नहीं। इसके बाद चेतन ने प्रीति के फैसले पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह डाला कि उन्हें इस तरह की घटिया परफॉर्मेंस कैसे पसंद आ गई। यह सुनते ही प्रीति भी गुस्से में आ गईं और उन्होंने भी चेतन से उल्टा सवाल पूछ लिया कि उन्हें डांसिंग के बारे में क्या पता है?

'तमाशा' छोड़ दीपिका पादुकोण कर रहीं 'बाजीराव मस्तानी'

बात यहीं खत्म हो जाती तो ठीक रहता, लेकिन प्रीति ने चेतन से सबके सामने स्टेज पर जाकर परफॉर्म करने की चुनौती भी दे दी। वैसे यह पहली बार नहीं है जब चेतन की किसी हीरोइन से इस तरह की बहस हुई हो। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के साथ भी चेतन का पंगा हुआ था।

कहीं काजोल का पीछा तो नहीं कर रहे हैं अजय?

ट्विंकल ने भी इस डांस रियलिटी शो में चेतन के जज बनने को लेकर निशाना साधा था और इस मुद्दे को लेकर दोनों में ट्विटर पर बहस कुछ ज्यादा ही हो गई थी। खैर, बात अगर चेतन और प्रीति की करें तो वह पहले यह भी कह चुके हैं कि प्रीति उनकी क्रश रही हैं। फिर भला कैसे वो उनसे उलझ सकते हैं।