विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rafi-Lata की आवाज और कश्मीर की हसीन वादियां; 61 साल पहले आया वो कालजयी गीत, चमक गई थी इस गीतकार की किस्मत

Published: Mon, 20 Jul 2026 07:38 PM (IST)

1965 में एक फिल्म आई जिसके गाने ब्लॉकबस्टर रहे तो वहीं इस फिल्म से एक गीतकार का करियर चमक गया, जिसने सिनेमा में 4 हजार से ज्यादा गीत लिखे।

रफी-लता ने गाना गाकर किया गीतकार को हिट

रफी-लता ने गाना गाकर किया गीतकार को हिट

HighLights

  1. "परदेसियों से ना अंखियां मिलाना" आनंद बक्शी का पहला हिट

  2. 1965 की फिल्म 'जब-जब फूल खिले' का सदाबहार गीत

  3. मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर ने गाया, डल झील में फिल्माया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे बने, जिन्होंने कुछ लोगों की किस्मत को बदल डाला। साल 1965 में ही एक फिल्म आई और इस फिल्म से हिंदी सिनेमा को एक ऐसा गीतकार मिला, जिसने ना जाने कितने अनगिनत और सुनहरे गीतों का तोहफा हिंदी सिनेमा को दिया, लेकिन इस गीतकार पहला हिट गीत पता है कौन सा था।

कौन सा है वो हिट गाना?

दरअसल आज जिस गीत की हम बात कर रहे हैं वो गीत साल 1965 में आई फिल्म 'जब-जब फूल खिले' (Jab Jab Phool Khile) का है और गीत का नाम है "परदेसियों से ना अंखियां मिलाना" (Pardesiyon Se Na Ankhiyan Milana)। जी हां, इस फिल्म के यूं तो सभी गाने सुपरहिट हैं, लेकिन इस फिल्म का यह गाना वाकई में आज भी सदाबहार है।

shammi wf

इस गाने को मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) दोनों ने गाया है। गानों के दोनों वर्जन सुपरहिट हैं। फिल्म का संगीत आनंदजी-कल्याणजी ने तैयार किया था। वहीं इस फिल्म से एक गीतकार की किस्मत बदली और उस गीतकार का नाम है आनंद बक्शी।

anande

इसी फिल्म से हिट हुए आनंद बक्शी

फिल्म में नंदा और शम्मी कपूर नजर आए थे। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री कमाल नजर आई और यही वजह है कि फिल्म के बाकी गाने भी हिट रहे। इस गाने में कश्मीर की खूबसूरती साफ नजर आई है। गाना श्रीनगर की डल झील (Dal Lake) में शूट किया गया और जिसमें कश्मीर की खूबसूरती बड़े शानदार तरीके से कैमरे में कैप्चर की गई।

shammi

आपको बता दें कि इस फिल्म से गीतकार आनंद बक्शी का करियर बदला। दरअसल यही वो फिल्म है, जिससे आनंद बक्शी (Anand Bakshi) को हिट का स्वाद मिला। फिल्म के लिए आनंद बक्शी ने कई गीत लिखे। आनंद बक्शी द्वारा लिखे गए गीत हिट हुए और इसके बाद उनका करियर चल पड़ा। फिर उन्होंने कई फिल्मों के लिए यादगार गाने लिखे, जो आज भी कल्ट क्लासिक हैं।  

फिल्म जब-जब फूल खिले को सूरज प्रकाश ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शम्मी कपूर और नंदा के अलावा कमल कपूर और शम्मी समेत कई सितारे नजर आए थे। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी और फिल्म हिट रही थी।

वहीं इससे ज्यादा इसके गाने हिट रहे थे। फिर चाहे वो 'नाना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे' (Na Na Karte Pyar Tumhin Se) गाना हो या फिर 'ये समा समा है प्यार का' (Ye Samaa Samaa Hai Pyar Ka) ही क्यों ना हो। ये सभी गाने हिट रहे और आज भी कल्ट क्लासिक हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश में बहार लाता है Zeenat Aman का ये चुलबुला गाना, 54 साल बाद भी खूब बनती हैं रील्स; लता दीदी ने दी थी आवाज

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का वो 'देहाती' गाना, जो 68 साल पहले वैजयंती माला के लिए बना था वरदान, अमर है पुराना गीत