विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब जोधपुर जेल में सलमान का दर्द बांटने पहुंची थीं कट्रीना

By Edited By:
Updated: Wed, 29 Jan 2014 10:47 AM (IST)

भले ही आज सलमान खान और कट्रीना कैफ के बीच कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एक वक्त था जब कैट सलमान के दुख में उनकी भागीदार थीं और अपने दोस्त का दर्द बांटने के लिए वे जेल तक पहुंच गईं थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही आज सलमान खान और कट्रीना कैफ के बीच कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एक वक्त था जब कैट सलमान के दुख में उनकी भागीदार थीं और अपने दोस्त का दर्द बांटने के लिए वे जेल तक पहुंच गईं थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 2007 की, जब सलमान काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर जेल में बंद थे। उस वक्त कैट कैदी नंबर 343 से मिलने जेल चली गईं थीं।

पढ़ें : शाहरुख के बाद कट्रीना से गले मिले सलमान

साल 2007 में सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया था। जिस दिन वे जेल गए, उसके ठीक एक दिन बाद ही उनकी दोस्त कट्रीना कैफ खान परिवार के साथ उनसे मिलने जोधपुर पहुंची थीं।

जेल प्रशासन के मुताबिक मिलने का वक्त खत्म हो चुका था, लेकिन कैट और सलमान के परिवार को उनसे मिलने के लिए आधे घंटे का समय दिया गया।

बताया जाता है कि सलमान को बैरक नंबर एक में रखा गया था। उन्होंने जेल के बाकी कैदियों से कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने नॉवेल पढ़कर अपनी रात काटी थी। कट्रीना के साथ सलमान के दोनों भाई अरबाज, सोहेल, सलमान की भाभी, उनकी दोनों बहनें भी उनसे मिलने आईं थीं।

सलमान खान पर साल 1998 में हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने का आरोप है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर