Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    90s की सुपरस्टार एक्ट्रेस ने 'डांसर' को दी थी गाली, भड़क गई थीं Saroj Khan; फिर नहीं किया कभी दोबारा साथ काम

    Updated: Tue, 19 May 2026 05:46 PM (GMT+05:30)

    मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने कई दिग्गज एक्ट्रेसेस के साथ काम किया, लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थी जिसने सरोज खान तो इतना अपसेट किया कि फिर उन्होंने कभी दो ...और पढ़ें

    90 के दशक की हिट एक्ट्रेस संग सरोज खान ने फिर दोबारा नहीं किया काम

    90 के दशक की हिट एक्ट्रेस संग सरोज खान ने फिर दोबारा नहीं किया काम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में सरोज खान उन कॉरियोग्राफर्स में से थीं, जिन्होंने अपने गानों के जरिए यादगार हुकस्टेप्स दिए। माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा और करीना-करिश्मा समेत कई एक्ट्रेसेस के साथ सरोज खान ने काम किया। आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किस्से अब भी मशहूर हैं। ऐसा ही एक किस्सा है जब सरोज खान करिश्मा कपूर से इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने फिर कभी करिश्मा के साथ काम नहीं किया।

    करिश्मा ने दिल तो पागल है से जीता था सबका दिल

    दरअसल ये किस्सा सालों पुराना है। हाल ही में डांसर रुबीना खान ने सरोज खान (Saroj Khan) की जिंदगी को लेकर कई राज खोले हैं। रुबीना सरोज खान के काफी करीब रहीं तो ऐसे में उन्हें काफी कुछ पता है। हाल में रुबीना ने जो किस्सा शेयर किया वो असल में साल 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal hai) से जुड़ा है।

    यह भी पढ़ें- 13 की उम्र में शादी, 14 में बनीं मां और 30 साल बड़े पति से धोखा; दर्द ने नहीं छोड़ा कभी Saroj Khan का साथ

    karisma

    दरअसल फिल्म दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) थे। माधुरी उस वक्त सुपरस्टार थीं और माधुरी के अपोजिट इस फिल्म में काम करने के लिए कोई तैयार नहीं था। इसके बाद आखिरकार करिश्मा फिल्म में काम कने के लिए आईं और उन्होंने माधुरी को टक्कर भी दी।

    करिश्मा ने डांसर को कहा था 'इडियट'

    डांसर रुबीना ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे फिल्म के दौरान मास्टरजी के गुस्से का सामना करिश्मा को करना पड़ा था। इसके बाद सरोज खान ने कभी भी करिश्मा के साथ दोबारा काम नहीं किया। रुबीना ने बताया कि, करिश्मा एक गाने की शूटिंग कर रही थीं।

    खबरें और भी

    Srk Karishma

    (Image- YRF)

    गाने के एक सीक्वेंस में पेड़ के पीछे लड़के-लड़कियां छिपे हुए थे। इसी बीच पेड़ की एक डाली टूटकर करिश्मा पर गिर गई। करिश्मा इससे इतना बिफरीं कि उन्होंने डांसर को इडियट कह डाला और गालियां देनी शुरू कर दीं।

    सरोज खान देखकर हुईं थीं नाराज

    करिश्मा के इस बर्ताव को देख सरोज खान काफी खफा हो गईं। सरोज खान ने टीम का बीच-बचाव भी किया और बताया कि ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया है। इसके अलावा डांसर ने पहले ही माफी मांग ली थी। हालांकि करिश्मा का गुस्सा काफी ज्यादा था।

    Saroj Khan

    इसके बाद वो शूटिंग छोड़कर चली गईं। रुबीना ने बताया कि इसके बाद सरोज खान ने करिश्मा के साथ काम ना करने की कसम खा ली। फिर मास्टर जी ने कभी भी करिश्मा के साथ काम नहीं किया। हालांकि कभी खुलकर सरोज खान या करिश्मा ने खुलकर इस पर बात नहीं की।

    यह भी पढ़ें- 27 साल पुराने कल्ट गाने के लिए Tabu ने सरोज खान को दिए थे सोने के कंगन, Asha Bhsole ने दी थी आवाज