विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब अभिषेक को पहनने पड़े अमिताभ बच्‍चन के जूते!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 06 Apr 2015 09:55 AM (IST)

शबाना आजमी द्वारा आयोजित इवेंट में एक मजेदार वाकया हुआ। अभिषेक बच्चन को इस इवेंट में रैंप पर वॉक करने के लिए जाना था, लेकिन उन्‍हें अपने जूते ही नहीं मिले। ऐसे में अभिषेक को अपने पिता के जूते पहनकर रैंप पर वॉक करने के लिए जाना पड़ा।

News Article Hero Image

मुंबई। शबाना आजमी द्वारा आयोजित इवेंट में एक मजेदार वाकया हुआ। अभिषेक बच्चन को इस इवेंट में रैंप पर वॉक करने के लिए जाना था, लेकिन उन्हें अपने जूते ही नहीं मिले। ऐसे में अभिषेक को अपने पिता के जूते पहनकर रैंप पर वॉक करने के लिए जाना पड़ा।

दीपिका पादुकोण ने इस हीरो के साथ बिताई पूरी रात...!

दरअसल, अभिषेक का नंबर आने के कुछ मिनट पहले तक उनके पास कोई जूते नहीं पहुंचे, जिन्हें पहनकर रैंप वॉक किया जा सके।

सूत्र ने बताया, 'अभिषेक के पास ऐसा कोई जूता नहीं था जो उनकी कास्टूयम से मैच हो जाए। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने उनको अपने जूते

आलिया, अर्जुन ने शबाना आजमी को दिया धोखा!

दिए। हालांकि बिग बी हमेशा अपनी कार में कुछ एक्सट्रा जूते रखकर चलते हैं। ऐसे में सौभाग्यवश अभिषेक को एक जोड़ी जूते मिल गए।'

यह वाक्या एक्ट्रेस शबाना आजमी के वार्षिक चैरिटी फैशन शो का था। इस फैशन शो में बॉलीवुड के कई युवा कलाकारों ने अपने माता-पिता के साथ रैंप पर वॉक किया। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर भी इस इवेंट में भाग लेने वाले थे, लेकिन सुनने में आया है कि उनके पास चैरिटी शो के लिए समय ही नहीं था।

करण जौहर ने फिल्म के लिए छोड़ा डांस रियलिटी शो!