विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pics: गोलमाल अगेन के अंगने में अजय देवगन, रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह का क्या काम

By ShikhasEdited By:
Updated: Tue, 21 Mar 2017 01:33 PM (IST)

....तो हो सकता है कि ये दोनों गोलमाल अगेन के सेट्स पर यही डिसकस कर रहे हो?

Pics: गोलमाल अगेन के अंगने में अजय देवगन, रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह का क्या काम
Pics: गोलमाल अगेन के अंगने में अजय देवगन, रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह का क्या काम

मुंबई। अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपनी गोलमाल फॅमिली के साथ गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मल्टी-स्टारर इस फिल्म के सेट्स पर आया है एक स्पेशल मेहमान और वो हैं लाखों दिल की धड़कन रणवीर सिंह!

जी हां, सामने आई हैं कुछ तस्वीरें जहां रणवीर सिंह अजय और रोहित के साथ बातें कर रहें हैं। ब्लैक एंड वाइट रंग में यह तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। वैसे, इन्हें देख कर हम यह सोच रहें कि गोलमाल के अंगने में रणवीर का क्या काम ?

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ ख़ान से 'शादी' क्यों करना चाहते हैं हाल ही में पिता बने करण जौहर 

वैसे, रोहित और रणवीर की बॉन्डिंग आपने चायनीज़ ऐड में तो देखी ही होगी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। बीच में यह ख़बरें भी आई थी कि रणवीर रोहित की फिल्म टेम्पर में नज़र आने वाले हैं जिसमें उनके साथ काजल अग्रवाल भी होंगी मगर यह खबर समय बीतते ठंडी पड़ गई, तो हो सकता है कि ये दोनों गोलमाल अगेन के सेट्स पर यही डिसकस कर रहे हो? फिल्म गोलमाल अगेन की बात की जाए तो इस फिल्म में अजय के साथ, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, तुषार कपूर और कुणाल खेमू भी हैं।