विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए वीडियो, आखिर 50 के शाहरुख कैसे बने 25 के जबरा 'फैन' गौरव

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 21 Apr 2016 06:44 PM (IST)

हर किसी के मन में ये जिज्ञासा जरूर होगी कि आखिर कैसे 50 साल के शाहरुख 25 साल के जबरा फैन गौरव बन गए। इस वीडियो से आपको पूरा जवाब मिल जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सिनेमाघरों में फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है और डबल रोल में शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। मगर हर किसी के मन में ये जिज्ञासा जरूर होगी कि आखिर कैसे 50 साल के शाहरुख 25 साल के जबरा फैन गौरव बन गए। 'फैन' देखने के बाद सभी गौरव के किरदार में शाहरुख के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, मगर इसे बनाने का श्रेय विजार्ड ग्रेग कैनम को जाता है।

प्रत्यूषा की मौत वाले दिन हुआ क्या था, ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खुलकर बताया

विजार्ड के मेकअप का ही कमाल है, जिन्होंने शाहरुख को 25 साल का बना दिया। 'फैन' मेकर्स ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि आखिर 50 साल के शाहरुख कैसे 25 साल के जबरा फैन गौरव बन गए। ये रहा वीडियो।

रणबीर-कट्रीना के लिए बर्बाद कर दिए गए इतने पानी!

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'फैन' पहले ही दिन 19 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकॉडतोड़ कमाई करने में कामयाब रही। हालांकि शनिवार को कलेक्शन में कमी दिखी, मगर रविवार को बढ़त के साथ 'फैन' इस साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बन गई। अपने पहले वीकेंड पर यह देश में कुल 52.35 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही। हालांकि कहा जा रहा है कि 'द जंगल बुक' इसे कड़ी टक्कर दे रही है।