विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर-अनुष्‍का की 'बॉम्‍बे वेलवेट' का दूसरा ट्रेलर भी आया सामने

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 28 Apr 2015 11:59 AM (IST)

रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा की नई फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब इस फिल्‍म का दूसरा ट्रेलर भी सामने आ गया है। अनुराग कश्‍यप की इस फिल्‍म में रणबीर कपूर, जॉनी बलराज के रोल में हैं, जिसके अपने बड़े-बड़े सपने हैं और वो उसे पूरा

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की नई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी सामने आ गया है। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में रणबीर कपूर, जॉनी बलराज के रोल में हैं, जिसके अपने बड़े-बड़े सपने हैं और वो उसे पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। दूसरे ट्रेलर में इसी जॉनी बलराज की साफ झलक देखने को मिली है।

इस फिल्म के पहले ट्रेलर में 1960 के बॉम्बे की नाइट लाइफ के बारे में बहुत कुछ देखने को नहीं मिला था, जो कि इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर में मौजूद है। इसमें रणबीर कपूर और उनके दोस्त बने करण जौहर की कहानी है। अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और सभी कलाकारों का रेट्रो लुक काफी दिलचस्प है।

इस फिल्म के जारी किए गए पोस्टर भी काफी दिलचस्प हैं। हाल ही में एक पोस्टर में रणवीर एक हाथ में बंदूक और एक हाथ में अनुष्का को पकड़े नजर आए थे और दोनों ही बहुत ही हॉट एंड सेक्सी लग रहे थे। इस फिल्म में केके मेनन और रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं और यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।