Vivek Oberoi के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए कई फिल्ममेकर्स के घर के दरवाजे, कैसे मिली 'कंपनी'?
विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय ने उनके डेब्यू के लिए काफी संघर्ष किया, कई फिल्ममेकर्स से मिले। राम गोपाल ...और पढ़ें
-1787411638304_m.webp)
HighLights
विवेक ओबेरॉय के पिता ने डेब्यू के लिए संघर्ष किया।
राम गोपाल वर्मा ने 'कंपनी' में विवेक को मौका दिया।
सुरेश ओबेरॉय को 'साथिया' विवेक की पसंदीदा फिल्म।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने 'कंपनी' (Company) फिल्म से अपने डेब्यू किया था। इसी के साथ ही उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें पहला मौका मिलना आसान नहीं था?
कई फिल्ममेकर्स के दरवाजे पर गए विवेक
पर्दे के पीछे, उनके पिता सुरेश ओबेरॉय ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिलाने के लिए बहुत कोशिशें कीं। अनुभवी अभिनेता ने हाल ही में याद किया कि कैसे वे अपने बेटे के लिए काम की तलाश में कई फिल्ममेकर्स के दरवाजे गए थे।
सुरेश ओबेरॉय ने बताया उन्होंने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा से भी संपर्क किया,जिन्होंने आखिरकार विवेक को वह मौका दिया। यह से उनके करियर की दिशा बदली।
-1787412018196.webp)
विवेक की तस्वीरें लेकर जाते थे पिता
यूट्यूब चैनल पर निधि वसंदानी के साथ एक इंटरव्यू में सुरेश ने कहा,'मुझे उसके लिए फिर से संघर्ष करना पड़ा, मैं कई लोगों के दरवाजे पर गया। जैसे मैं पहले अपनी तस्वीरें लेकर जाता था, वैसे ही अब मैं विवेक की तस्वीरें लेकर जाता था।'
राम गोपाल वर्मा को पसंद आई परफॉर्मेंस
सुरेश ओबेरॉय ने याद किया कि उस समय वे राम गोपाल वर्मा के साथ काम कर रहे थे, जब वे फिल्म 'कंपनी' के लिए किसी एक्टर की तलाश कर रहे थे। फिल्ममेकर ने विवेक की एक्टिंग का टेप दिखाने को कहा और सुरेश को याद आया कि उनके बेटे के पास अपने एक्टिंग इंस्टीट्यूट का एक टेप है। उन्होंने बताया कि RGV टेप देखने आए और विवेक की परफॉर्मेंस से प्रभावित हो गए।

हालांकि विवेक ने पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में काम किया है,लेकिन सुरेश ओबेरॉय ने बताया कि 'साथिया' उनके बेटे की फिल्मों में से उनकी निजी तौर पर सबसे पसंदीदा फिल्म है। उन्होंने 'कंपनी' फिल्म में अपने बेटे की परफॉर्मेंस देखकर गर्व महसूस करने और भावुक होकर उनकी आंखों में आंसू आ जाने के बारे में भी बात की।
इन फिल्मों में नजर आएंगे विवेक
वर्कफ्रंट की बात करें तो, विवेक ओबेरॉय आखिरी बार रोहित शेट्टी की OTT एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' और कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आए थे। एक्टर आने वाले दिनों में नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इसके अलावा, उनके पास विशाल रंजन मिश्रा की फिल्म 'ग्रे' भी है, जिसमें वे नित्या मेनन और आशीष विद्यार्थी के साथ काम करेंगे।
