विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवेक अग्निहोत्री ने फिर साधा निशाना, बोले- "मेरे और कंगना के अलावा बॉलीवुड पर कोई सवाल नहीं उठाता"

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Updated: Fri, 05 May 2023 10:00 AM (IST)

Vivek Agnihotri फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। बातचीत के लिए उन्होंने सुधीर मिश्रा को बुलाया था। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर एक बार फिर से जमकर निशाना साधा।

Vivek Agnihotri targeted again says No one questions Bollywood except me and Kangana
Vivek Agnihotri targeted again says No one questions Bollywood except me and Kangana

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, बॉलीवुड पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार वो सुधीर मिश्रा के साथ अपने पॉडकास्ट में हाजिर हुए। इस दौरान विवेक ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनके और एक्ट्रेस कंगना रनोट के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने भी बॉलीवुड पर सवाल नहीं उठाया है।

विवेक अग्निहोत्री के पॉडकास्ट में आए सुधीर मिश्रा

विवेक ने सुधीर के साथ बैठकर उनकी फिल्मों, राजनीतिक विचारधाराओं और भारत में वर्तमान फिल्म दर्शकों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। हुआ यूं कि इस बातचीत के दौरान विवेक ने सुधीर मिश्रा से पूछा कि वह बॉलीवुड के बारे में ज्यादा क्यों नहीं बोलते और एक्ट्रेस कंगना रनोट का उदाहरण दिया।

बॉलीवुड को लेकर पूछा सवाल

विवेक ने कहा, 'बॉलीवुड को किसने सवाल किया 4-5 सालो में? कंगना और मुझे छोड़कर?”इसका जवाब देते हुए सुधीर ने कहा, 'हमारी तो पूरी जिंदगी ही, सवाल।' सके बाद विवेक ने बताया कि पहले सुधीर जनता के बीच अपने विचारों को लेकर काफी मुखर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

सवाल क्यों नहीं उठाते सुधीर? 

“आप पहले ऐसा करते थे, लेकिन अब आप पहले जैसे नहीं रहे। आप करते हैं सवाल, सार्वजनिक रूप से करते हैं... अब आपने सवाल पूछा बंद कर दिया है।' सुधीर ने तब जवाब दिया, "नहीं, मैं रुका नहीं हूं। मैं सोचता हूं कि क्या दुनिया की तमाम बुराइयों के लिए यह फिल्म इंडस्ट्री जिम्मेदार है, तो जवाब है कि नहीं, ऐसा नहीं है। यह सिर्फ इस समाज का प्रतिबिंब है, जैसे ये समाज वह वैसे ही कुछ लोग …”

द कश्मीर फाइल्स को लेकर किया था ट्वीट

इस बीच, पिछले महीने, सुधीर ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में ट्वीट किया था, और उनके ट्वीट के कारण विवेक ने उन्हें पॉडकास्ट के लिए आमंत्रित किया। सुधीर ने कहा था, 'उदारवादी कश्मीर फाइल्स की शिकायत करते हैं। क्यों? विवेक अग्निहोत्री ने एक फिल्म बनाई और उसके दर्शक सिनेमाघरों में आए और उसे देखा। कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई और उन्होंने बस इस पर हमला किया। ' इस पर विवेक ने कहा, 'कोई किसी पर हमला क्यों करे? यह युद्ध नहीं है। सुधीर मेरे वरिष्ठ और एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं, मेरे मन में उनके लिए गहरा सम्मान है।"