विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब Amrish Puri ने सरेआम Smita Patil को जड़ा था जोरदार थप्पड़, हर किसी के मुंह से निकला था 'उफ्फ'

Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:40 PM (IST)

अमरीश पुरी ने एक फिल्म के दौरान स्मिता पाटिल को थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद मानो सेट पर एकदम सन्नाटा सा पसर गया था। आइए जानते हैं ये पूरा किस्सा...

जब अमरीश पुरी ने मारा स्मिता पाटिल को थप्पड़

जब अमरीश पुरी ने मारा स्मिता पाटिल को थप्पड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में आज भले ही अच्छे एक्टर्स की लिस्ट निकालने के लिए आपको थोड़ा सोचना पड़े, लेकिन एक दौर था जब हर दूसरे अभिनेता को दमदार अभिनेता माना जाता था। सिनेमा में तब एक्टिंग के मायने कुछ और थे और इन्हीं में से एक थे एक्टर अमरीश पुरी, जो अपनी कड़क आवाज और रौबदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते थे।

हालांकि निजी जीवन में उनकी सादगी भी अलग ही थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने दफा एक एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया था। आइए जानते हैं ये पूरा किस्सा...

जब अमरीश पुरी ने जड़ा एक्ट्रेस को थप्पड़

80 और 90 के दशक में अमरीश पुरी (Amrish Puri) उन खलनायकों की फेहरिस्त में आ गए जिन्हें निर्देशक-निर्माता अपनी फिल्म में बार-बार लेना चाहते थे। इसी बीच अमरीश पुरी एक फिल्म में काम कर रहे थे जहां उन्होंने एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को थप्पड़ जड़ा था। ये देखकर हर कोई सेट पर हैरान रह गया था। ये किस्सा है साल 1983 में आई फिल्म मंडी का है।

mandirr

इस फिल्म में अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल (Smita Patil) के अलावा कई स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म शूटिंग के दौरान एक बार अमरीश पुरी ने सबके सामने स्मिता पाटिल को थप्पड़ मार दिया था। दरअसल एक सीन में अमरीश पुरी स्मिता पाटिल को बाहर जाने के लिए मना करते हैं लेकिन वो कहती हैं कि वो बाहर जाएंगी।

यह भी पढ़ें- लाइटमैन के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन को क्यों होती थी दिक्कत?

Smita Amrish

इसके बाद अमरीश पुरी ने इस सीन को और नैचुरल बनाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर श्याम बेनेगल से पूछा कि क्या वो स्मिता को थप्पड़ मार सकते हैं तो उन्होंने पहले तो मना किया और कहा कि कहीं स्मिता शूटिंग बीच में छोड़कर ना चली जाएं लेकिन बाद में वो मान गए। इसके बाद जैसे ही सीन शुरू हुआ तो अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जोर से थप्पड़ मारा।

दंग रह गईं थीं स्मिता पाटिल

सीन में जब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को थप्पड़ मारा तो इस बात की जानकारी स्मिता को नहीं थी कि सीन में थप्पड़ भी है। इसके बाद जो रिएक्शन स्मिता का आया वही कैमरे में कैद हुआ और उसे फिल्म में लिया गया। कहा जाता है कि इस सीन के बाद स्मिता पाटिल एक दम से दंग रह गईं थीं।

Smita

सेट पर भी सभी लोग हैरान रह गए थे। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने काफी सोच-विचार के बाद सीन ओके किया था। हालांकि जब अमरीश पुरी ने स्मिता को थप्पड़ मारा तो सीन खत्म होने के बाद स्मिता पाटिल उन पर पलटवार करने के लिए खेल-खेल में उनके पीछे दौड़ीं थीं ये देखकर पूरी यूनिट हंस पड़ी।

1983 में आई थी मल्टीस्टारर मंडी

अपने इस पुराने इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की खूब तारीफ की थी और कहा था कि वो बहुत ही प्रोफेशनल एक्टर हैं और उनका काम शानदार है। आपको बता दें कि फिल्म मंडी को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था।

mandi

फिल्म की कहानी एक शहर के बीचों-बीच बने कोठे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी मुखिया रुक्मिणी बाई (Shabana Azmi) होती हैं। अमरीश पुरी, स्मिता पाटिल और शबाना आजमी के अलावा इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, कुलभूषण खरबंदा, सोनी राजदान, रत्ना पाठक, सईद जाफरी और पंकज कपूर समेत कई स्टार्स नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- अर्थ ने दिखाया था समाज को आईना, 43 साल बाद भी मस्ट वॉच बनी हुई है महेश भट्ट की फिल्म