विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने करवाया ऐसा फोटोशूट, तस्वीरें हो रहीं वायरल

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Sun, 22 Oct 2017 07:03 PM (IST)

प्रियंका ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोड्यूसर हार्वी वीनस्टाइन मामले पर भी तीखी टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि हार्वी का पतन दरअसल पावर का गिरना है।

प्रियंका चोपड़ा ने करवाया ऐसा फोटोशूट, तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने करवाया ऐसा फोटोशूट, तस्वीरें हो रहीं वायरल

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अक्सर अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आती रहती हैं, मगर इन दिनों वो एक से बढ़कर एक रूप में सिज़ल कर रही हैं। प्रियंका का बिल्कुल नया लुक एक नए फोटोशूट में सामने आया है। वहीं, यौन उत्पीड़न के आरोपी हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वाइनस्टीन पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने बॉलीवुड में भी ऐसे लोगों के होने की बात कही है।

पहले बात करते हैं फोटोशूट की। ये फोटोशूट प्रियंका ने कॉस्मोपॉलिटन मैग़ज़ीन के अक्टूबर इशू के लिए किया है। कवर पेज पर भी प्रियंका दिखायी दे रही हैं। प्रियंका की टीम की तरफ़ से सोशल मीडिया में जो तस्वीरें पोस्ट की गयी हैं, उनमें प्रियंका कमाल लग रही हैं। 

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने दिया दिवाली का तोहफ़ा, जारी किया टाइगर ज़िंदा है का फ़र्स्ट लुक

प्रियंका ने यौन उत्पीड़न के आरोपी हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वाइनस्टीन मामले पर भी तीखी टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि हार्वी का पतन दरअसल पावर का गिरना है, सेक्सुएलिटी का नहीं। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में एक नहीं, कई हार्वी वाइनस्टीन हैं। ये हर जगह होता है।

प्रियंका ने आगे कहा कि ऐसे लोगों की वजह से कई लड़कियों के सपने बिखर जाते हैं। किसी भी महिला से सबसे आसान चीज़ उसका काम छीनना है। महिलाएं अगर दयालु होती हैं तो उनके जैसी ताकत भी किसी में नहीं होती। प्रियंका ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि किसी को ये मत बताने दो कि कैसे कपड़े पहनने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: पटाखा बैन पर बोले अजय देवगन, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने किया बहिष्कार

बताते चलें कि हार्वी वाइनस्टीन पर 3 दशक के दौरान कई एक्ट्रेसेज़ के यौन शोषण का आरोप है। एंजेलिना जॉली और गॉनेथ पैल्ट्रो एक्ट्रेसेज़ ने उत्पीड़न की बातें मानी हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के हवाले से ख़बर आयी थी कि हार्वी उनसे मुलाक़ात करना चाहता था।  

 

बताते चलें कि प्रियंका ने इसी साल बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब वो अ किड लाइक जेक और इज़ इंट इट रोमांटिक की शूटिंग कर रही हैं।