Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विराट कोहली संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचीं अनुष्का, रजनीकांत भी जा चुके हैं दर्शन के लिए

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 11:37 AM (IST)

    विराट-अनुष्का श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वे वृंदावन गए थे। इस दौरान कपल के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आई थी। ये पहला मौका था जब वामिका का फ ...और पढ़ें

    Photo Credit : Virat Kohli And Anushka Sharma From twitter
    Photo Credit : Virat Kohli And Anushka Sharma From twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli And Anushka Sharma Visit Rishikesh In PM Modi Guru Swami Dayananda Ashram: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में गिने जाते हैं। दोनों ही स्टार्स के फैंस बेहद प्यार करते हैं। एक बार फिर अनुष्का और विराट अध्यात्म की शरण में पहुंचे हैं। दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे और यहां शीशम झाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    मां पत्नी संग पहुंचे पीएम मोदी के गुरु के दर्शन करने

    सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे हैं। इस दौरान विराट की मां भी उनके साथ थीं। रिपोर्ट की मानें तो आज यानी मंगलवार को भी ऋषिकेश में रुकेगें। सभी ने शीशम झाड़ी में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं। इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया।

    सुपरस्टार रजनीकांत भी आ चुके हैं दर्शन के लिए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ही नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी स्वामी दयानंद के दर्शन के लिए उनकी समाधि स्थल पर आ चुके हैं। उनके अलावा कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। बता दें कि पीएम मोदी साल 2015 में ऋषिकेश गए थे। इसी के बाद से ही ये आश्रम लोगों के बीच काफी चर्चा में आ गया है।

    मां गंगा का लिया आशीर्वाद

    रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गंगा घाट पर पहुंचे और पंडितों के साथ गंगा आरती मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने आश्रम का सादा भोजन किया और फिर पूरे परिवार के साथ एक रिजॉर्ट में पहुंचे।  रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ऋषिकेश में रहने के दौरान वे आश्रम में होने वाले हवन-यज्ञ में भाग लेंगे। इसके बाद उनकी ओर से भंडारे का आयोजन करवाकर लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा

    खबरें और भी