विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विनोद खन्ना के देहांत का शोक मना रहा है पूरा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर भी दिखा दुःख

By ShikhasEdited By:
Updated: Fri, 28 Apr 2017 07:23 AM (IST)

ऋषि कपूर, अभिषेक कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, साजिद ख़ान, मनीषा कोइराला और भी कई हस्तियों ने विनोद खन्ना के जाने का दुःख सोशल मीडिया पर किया शेयर!

विनोद खन्ना के देहांत का शोक मना रहा है पूरा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर भी दिखा दुःख
विनोद खन्ना के देहांत का शोक मना रहा है पूरा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर भी दिखा दुःख

मुंबई। अमर अकबर एंथोनी , कुर्बानी और दयावान सहित 140 से अधिक फ़िल्में करने वाले विनोद खन्ना का आज दोपहर मुंबई में निधन हो गया। 70-80 के दशक के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक विनोद पिछले कई समय से कैंसर से लड़ रहे थे और कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल से उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें वो बेहद कमज़ोर और बीमार नज़र आ रहे थे लेकिन, उस समय उनके परिवार वालों ने बताया था कि वो बिलकुल ठीक है।

हैंडसम मैन कहे जाने वाले विनोद खन्ना के जाने का दुःख पूरा बॉलीवुड मना रहा है और इसे आप सोशल मीडिया पर भी दकेह सकते हैं। ऋषि कपूर, अभिषेक कपूर, ईशा देओल, शत्रुघन सिन्हा और भी कई हस्तियों ने विनोद खन्ना के जाने का दुःख सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

श्रद्धांजलि!