विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्स 'गर्लफ्रेंड' के पड़ोसी बनेंगे शाहिद, 32 करोड़ में खरीदा घर

By Edited By:
Updated: Wed, 09 Apr 2014 10:44 AM (IST)

शाहिद कपूर ने जुहू की एक भव्य अपार्टमेंट में 32 करोड़ का घर खरीदा है। खास बात यह है कि शाहिद का यह नया घर एक समय उनकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन के घर के पड़ोस में है।

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर ने जुहू की एक भव्य अपार्टमेंट में 32 करोड़ का घर खरीदा है। खास बात यह है कि शाहिद का यह नया घर एक समय उनकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन के घर के पड़ोस में है।

शाहिद का नया घर जुहू तारा रोड पर है। इसी के पड़ोस में यूटीवी के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर अपनी पत्‍‌नी विद्या बालन के साथ डेढ़ साल से रह रहे हैं। सिद्धार्थ और विद्या की शादी दिसंबर 2012 में हुई थी। वैसे शाहिद और विद्या के बारे में कहा जाता है कि दोनों अपनी फिल्म किस्मत कनेक्शन की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। यह बात अलग है कि दोनों ने कभी भी अपना रिश्ता सार्वजनिक मंच पर स्वीकार नहीं किया था।

वैसे, अभी यह तय नहीं है कि शाहिद इस नए घर में शिफ्ट होंगे या नहीं। हो सकता है कि शाहिद इस नई प्रॉपर्टी का इस्तेमाल अपने ऑफिस के तौर पर ही करें। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट में अपनी मरम्मत का काम चल रहा है।