स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच आमिर खान की 3 Idiots फिर थिएटर्स में होगी रिलीज? प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
सोनम वांगचुक के अनशन और स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच ऐसी चर्चा थी कि आमिर खान की 3 इडियट्स फिर रिलीज हो रही है। जानिए सच... ...और पढ़ें

3 इडियट्स की री-रिलीज पर प्रोड्यूसर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर में सोनम वांगचुक के अनशन और स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच ऐसी चर्चा हो रही थी कि 3 इडियट्स फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब खुद प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है।
सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक (Neet Paper Leak) मामले को लेकर जंतर मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) में 20 दिन से ज्यादा अनशन पर बैठे रहे। स्टूडेंट भी वहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान और 3 इडियट्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
आमिर खान ने 3 इडियट्स पर किया था कमेंट
इसकी वजह आमिर खान का यह कहना था कि 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है। दरअसल, 3 इडियट्स को सोनम वांगचुक पर बेस्ड फिल्म माना जाता था लेकिन इस दावे को अभिनेता ने खारिज कर दिया था। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।
फिल्म की री-रिलीज पर प्रोड्यूसर का रिएक्शन
बाद में खबर आई कि 3 इडियट्स दोबारा 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब बुधवार को एक अनाउंसमेंट के जरिए फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है।
खबरें और भी
प्रोड्यूसर ने 3 इडियट्स की री-रिलीज की खबरों को फेक बताया। उन्होंने स्टेटमेंट में कहा, "हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के रिफ्रेंस में, दावा किया गया है कि 3 इडियट्स 4 सितंबर को फिर से रिलीज होगी, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स यह साफ करना चाहती है कि ये खबरें झूठी और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं।"
प्रोड्यूसर ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा, "हम मीडिया और फैन्स से गुजारिश करते हैं कि वे सिर्फ विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के वेरिफाइड चैनलों से की गई आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। हम मीडिया संस्थानों से अपील करते हैं कि वे बिना पुष्टि वाली जानकारी न छापें और न ही उसे फैलाएं।"